संगीत के हैं शौकीन? इंडियन नेवी में निकली अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल्स
Indian Navy Agniveer MR Musician Jobs: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर (संगीतकार) पदों के लिए नई भर्ती का एलान किया है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
Indian Navy Agniveer Musician Recruitment 2025: गाने और बजाने का शौक है लेकिन देश की सेवा भी करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ गया है इंडियन नेवी ने अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन की नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत युवाओं को 4 वर्षों के लिए भारतीय नौसेना में सेवा करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आवेदन 5 जुलाई से नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर शुरू होंगे। जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 13 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे।
भारतीय नौसेना की अग्निवीर MR (Musician) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, यह परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ “बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन” द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। यह पात्रता उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो संगीत के क्षेत्र में नौसेना के साथ सेवा करना चाहते हैं।
Indian Navy Agniveer MR Musician Eligibility
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
- केवल अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
- भर्ती के समय और कार्यकाल के दौरान शादी करना मान्य नहीं होगा।
- साथ ही उम्मीदवार के पास संगीत की समझ (जैसे सुर, ताल, और गीत की प्रस्तुति) होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को किसी भारतीय या विदेशी संगीत वाद्ययंत्र (जैसे कीबोर्ड, स्ट्रिंग, विंड इंस्ट्रूमेंट, ड्रम आदि) में कुशल होना चाहिए।
Indian Navy Agniveer MR Musician Age Limit
- जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका जन्म 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment Process
चयन तीन चरणों में होगा।
- 10वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
- संगीत कौशल परीक्षण और मेडिकल जांच
Indian Navy Agniveer MR Musician Physical Test Details
- पुरुषों के लिए: 1.6 किमी दौड़ (6 मिनट 30 सेकेंड), 20 उठक-बैठक, पुश-अप, सिट-अप
- महिलाओं के लिए: 1.6 किमी दौड़ (8 मिनट), 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप, सिट-अप
Indian Navy Agniveer MR Musician Salary
- पहले वर्ष में वेतन: 30,000 रुपये प्रति माह
- दूसरे वर्ष में: 33,000 रुपये प्रति माह
- कार्यकाल कुल चार साल का होगा जिसमें अग्निवीरों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
Online Form 2025
इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क है।
अगर आपके अंदर संगीत की कला है और आप देशसेवा का सपना देखते हैं तो इंडियन नेवी का यह अवसर आपके लिए है। 5 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है इसलिए जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें और समय पर फॉर्म भरें।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विजिट करें: www.joinindiannavy.gov.in