Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਬਿਹਾਰ ਪਟਾਕਾ ਫੈਕਟਰੀ ’ਚ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਧਮਾਕਾ, ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 5 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ.....ਭਾਰਤ ਦਾ ਮੋਸਟ ਵਾਂਟੇਡ ਗੈਂਗਸਟਰ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਭਾਊ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਡਿਟੇਨ, ਕਤਲ ਤੇ ਫਿਰੌਤੀ ਦੇ ਕਈ ਕੇਸ ਦਰਜ......ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ’ਚ ਨੈਤਿਕ ਖੰਡੇਲਵਾਲ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦਾ ਐਨਕਾਊਂਟਰ, ਜਵਾਬੀ ਕਾਰਵਾਈ ‘ਚ ਆਰੋਪੀ ਜ਼ਖਮੀ.....ਨਿਊਯਾਰਕ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਮਗਰੋਂ ‘ਰੋਮਾਂਚ ਲਾਅ’ ਵਿਵਾਦਾਂ ‘ਚ, ਟਰੰਪ ਨੇ ਜਤਾਇਆ ਇਤਰਾਜ਼.....ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਵੱਡੀ ਪਹਿਲ, ਹੋਸਟਲਾਂ ’ਚ ਲਗਾਏ 388 ਐਂਟੀ-ਸੁਸਾਈਡ ਪੱਖੇ.....ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 510 ਮਾਮਲੇ ਹੋਏ ਦਰਜ, ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ‘ਯੈਲੋ ਜ਼ੋਨ’ ‘ਚ......

Prayagraj: नैनी पुल से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग, VIDEO:जल विभाग और गोताखोर रेस्क्यू में जुटे

Prayagraj: प्रयागराज में नैनी के नए यमुना पुल से प्रेमी-प्रेमिका ने छलांग लगा दी। यमुना के तेज बहाव में दोनों बह गए। तत्काल जल पुलिस के जवान और गोताखोर मोटर बोट लेकर रेस्क्यू में लग गए। जहां दोनों ने छलांग लगाई, उसी जगह एक बैग मिला। इसमें लड़की का 10वीं का प्रमाण पत्र मिला है, जिसमें ज्योति गुप्ता नाम लिखा है। एड्रेस मेजा के सिरसा का है। पुलिस इसी नाम-पता के आधार पर दोनों की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। चश्मदीदों ने बताया- शनिवार सुबह दोनों नैनी के नए यमुना पुल की रेलिंग पर आकर बैठ गए। लोगों ने आवाज लगाकर हटने को कहा। कुछ लोगों को उनके कूदने की आशंका हुई तो वे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन, तब तक वे दोनों कूद गए। पानी में मिला उतराता हुआ बैग प्रयागराज जल पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचे। उनकी निगरानी में गोताखोरों ने काफी गहराई तक यमुना में ढूंढा, लेकिन दोनों की बॉडी नहीं मिल पाई। जल पुलिस के मुताबिक, एक बैग पानी में उतराता मिला, उसमें एक डायरी और कुछ डाक्यूमेंट्स थे। सिरसा का एड्रेस मिला है। उसे कीडगंज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिवार तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

Prayagraj: प्रयागराज में नैनी के नए यमुना पुल से प्रेमी-प्रेमिका ने छलांग लगा दी। यमुना के तेज बहाव में दोनों बह गए। तत्काल जल पुलिस के जवान और गोताखोर मोटर बोट लेकर रेस्क्यू में लग गए। जहां दोनों ने छलांग लगाई, उसी जगह एक बैग मिला। इसमें लड़की का 10वीं का प्रमाण पत्र मिला है, जिसमें ज्योति गुप्ता नाम लिखा है। एड्रेस मेजा के सिरसा का है।

पुलिस इसी नाम-पता के आधार पर दोनों की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। चश्मदीदों ने बताया- शनिवार सुबह दोनों नैनी के नए यमुना पुल की रेलिंग पर आकर बैठ गए। लोगों ने आवाज लगाकर हटने को कहा। कुछ लोगों को उनके कूदने की आशंका हुई तो वे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन, तब तक वे दोनों कूद गए।

पानी में मिला उतराता हुआ बैग

प्रयागराज जल पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचे। उनकी निगरानी में गोताखोरों ने काफी गहराई तक यमुना में ढूंढा, लेकिन दोनों की बॉडी नहीं मिल पाई। जल पुलिस के मुताबिक, एक बैग पानी में उतराता मिला, उसमें एक डायरी और कुछ डाक्यूमेंट्स थे। सिरसा का एड्रेस मिला है। उसे कीडगंज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिवार तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News