बेटी के बर्थडे पर भावुक हुए मोहम्मद शमी, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं…’
Mohammed Shami Daughter Birthday: मोहम्मद शमी ने बेटी आयरा के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बेटी की कई अनसीन तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Mohammed Shami Emotional Post: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बेटी आज यानी 17 जुलाई 2025 को अपना 10वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खासअसवर पर पिता ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट किया है। मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए बेटी आयरा को जन्मदिन की बधाई दी। कई सालों से अपनी लाडली से दूर रहे शमी ने भावुक पोस्ट किया।
34 साल के मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर आयरा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। शमी ने कैप्शन में लिखा, ‘डार्लिंग डॉटर, मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं जब हम बातें करते, हंसते और खासतौर पर तुम्हारा डांस देखते थे। यकीन नहीं होता कि तुम इतनी जल्दी बड़ी हो रही हो।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं तुम्हारे जीवन के लिए सिर्फ सबसे अच्छा चाहता हूं। ऊपरवाला तुम्हें हमेशा प्यार, शांति, खुशी और अच्छी सेहत से नवाजे।’ पोस्ट का अंत उन्होंने हैप्पी बर्थडे कहकर किया। शमी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैन्स उनके जज़्बातों को पसंद कर रहे।
7 साल से शमी से दूर रह रही उनकी पत्नी और बेटी
मोहम्मद शमी ने साल 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। इसके बाद साल 2015 में हसीन जहां ने बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ सालों तक सब सही चला और फिर हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर यौन शोषण और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते शमी को कोर्ट के भी चक्कर कांटने पड़े थे। साल 2018 में शमी और हसीन एक-दूसरे से अलग हो गए थे, हालांकि इन दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है। हाल ही में कुछ दिन पहले कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी को अपनी वाइफ और बेटी के लिए 4 लाख का गुजारा भत्ता देने के आदेश भी दिए थे।
