रेवाड़ी में महिला की हत्या, वारदात के वक्त घर पर अकेली थी महिला, लूटपाट के विरोध में वारदात को दिया अंजाम
Robbery Case: महिला फर्श पर मृत पड़ी थी और उसके बराबर में ही एक सरिया पड़ा था, जिससे उसकी हत्या की गई थी। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
Woman Murdered in Rewari: रेवाड़ी में शुक्रवार की रात एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी, उसका पति और बेटा बाहर गए थे। महिला ने जब फोन नहीं उठाया ताे उसके बेटे ने पड़ोसियों को घर जाकर देखने के लिए कहा। इसके बाद पड़ोसी ने जब घर जाकर देखा तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गयाा।
महिला फर्श पर मृत पड़ी थी और उसके बराबर में ही एक सरिया पड़ा था, जिससे उसकी हत्या की गई थी। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। इसी से आशंका जताई कि रात में बदमाश घर में घुसे और लूटपाट के विरोध में उन्होंने हत्या की।
जाटूसाना थाना और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल घरवालों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इस के साथ ही मृत महिला के बेटे अर्जुन के अनुसार घर की अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए मिले हैं। मेरी मां के कानों के बालों पर गले के जेवर भी गायब हैं। इससे देखकर लग रहा है कि किसी ने लूट या चोरी के इरादे से घर में प्रवेश किया है, जब मेरी मां ने विरोध किया तो उसका सिर फोड़कर हत्या कर दी।
मामले में जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद
कोसली DSP ने बताया कि रेवाड़ी की तीनों CIA, साइबर, और जाटूसाना थाना की टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद है। सुनीता के चेहरे पर कपड़ा मिला है। आशंका जताई जा रहा है कि उससे गला घोंटने का भी प्रयास किया गया हो। कयास लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद उसके चेहरे पर कपड़ा डाला गया है।