Banner
Banner

Anil Ambani Raid:अनिल अंबानी के ठिकानों पर ED की रेड, 50 कंपनियों में जांच कर रहे अधिकारी

Anil Ambani Raid: कारोबारी अनिल अंबानी के आवास पर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। खबर है कि गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें उनसे जुड़े कई ठिकानों पर रेड के लिए पहुंचीं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। PMLA के तहत ईडी ने ऐक्शन […]
Khushi
By : Updated On: 24 Jul 2025 12:15:PM
Anil Ambani Raid:अनिल अंबानी के ठिकानों पर ED की रेड, 50 कंपनियों में जांच कर रहे अधिकारी

Anil Ambani Raid: कारोबारी अनिल अंबानी के आवास पर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। खबर है कि गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें उनसे जुड़े कई ठिकानों पर रेड के लिए पहुंचीं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। PMLA के तहत ईडी ने ऐक्शन लिया है।

कारोबारी अनिल अंबानी के ठिकानों पर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। खबर है कि गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें उनसे जुड़ी कंपनियों पर रेड के लिए पहुंचीं। PMLA के तहत ईडी ने ऐक्शन लिया है। जांच के तहत समूह से जुड़े बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर भी जांच एजेंसी ने छापेमारी की है।

खबर है कि ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ जांच के तहत कार्रवाई की है। PMLA के तहत करीब 35 ठिकानों और 50 कंपनियों की जांच चल रही है। साथ ही 25 से ज्यादा लोग भी ईडी के रडार पर हैं। हालांकि, इस दौरान जांच में उनका घर शामिल नहीं है। दिल्ली और मुंबई की ईडी टीम उनके ग्रुप की कंपनियों के परिसर पहुंची हैं।

खास बात है कि ईडी का ऐक्शन ऐसे समय पर हो रहा है, जब कुछ दिन पहले ही SBI यानी भारतीय स्टेट बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स और इसके प्रमोटर अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ करार दिया था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad