Banner
Banner

कैथल में दिल दहलाने वाली वारदार, नौजवान को गंडासे से काटकर की हत्या

Haryana Crime News: एक युवक की गंडासे से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी लाश को गोबर के ढेर पर फेंक दिया गया। Murder in Kaithal: हरियाणा के कैथल में दिल को झंझोर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। हासल जानकारी के मुताबक एक युवक की गंडासे से काटकर हत्या […]
Khushi
By : Updated On: 24 Jul 2025 16:17:PM
कैथल में दिल दहलाने वाली वारदार, नौजवान को गंडासे से काटकर की हत्या

Haryana Crime News: एक युवक की गंडासे से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी लाश को गोबर के ढेर पर फेंक दिया गया।

Murder in Kaithal: हरियाणा के कैथल में दिल को झंझोर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। हासल जानकारी के मुताबक एक युवक की गंडासे से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी लाश को गोबर के ढेर पर फेंक दिया गया। हत्या का पता तब चला, जब गुरुवार सुबह लोगों ने गली में खून पड़ा हुआ देखा।

लोग लाश के पास पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर गंडासे से कई वार किए गए थे। उस पर सिर से लेकर पैर तक जख्म ही जख्म थे। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस के मुताबिक, युवक किसी दूसरे गांव का है और वह इस गांव में आया था।

मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि यह हत्या का मामला लग रहा है। मरने वाले युवक के परिजनों को बुलाकर पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिवार का कहना है कि युवक यहां गांव में आता-जाता था।

पिता बोले- बड़ा बेटा था, आचरण भी अच्छा था पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक दूसरे गांव का है। इसके बाद मटौर गांव से मृतक के पिता पालाराम को बुलाया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रवीन उनका बड़ा बेटा था और 2 भाइयों में से एक था। उन्होंने कहा कि प्रवीन अक्सर बड़सीकरी कलां आता-जाता करता था।

पुलिस की जांच के मुताबिक, यह हत्या कैथल जिले के बड़सीकरी कलां गांव में हुई है। मरने वाले युवक प्रवीन की उम्र 24 साल है। वह मटौर गांव का रहने वाला है। बड़सीकरी कलां के लोगों ने बताया कि बुधवार देर रात को गलियों में चीख-पुकार की हल्की आवाज सुनाई दी थी।

कलायत थाना प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।

SHO रामनिवास का कहना है कि गहन जांच के बाद ही अपराधियों की धरपकड़ शुरू की जाएगी। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad