Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਮਾਨਸਾ ਪਹੁੰਚੀ CBI ਟੀਮ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੌਂਪੀਆਂ ਕੇਸ ਦੀਆਂ ਫਾਈਲਾਂ......ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ: ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ.....ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਾਈ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ, ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ........ਪੈਰਿਸ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ‘ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ: ਬਲਤੇਜ ਪੰਨੂ ਨੇ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮ.......ਟਾਈਗਰ ਸ਼ਰਾਫ਼ ’ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਵੱਡਾ ਖੁਲਾਸਾ: ਨਿਸ਼ਾਨੇ ’ਤੇ ਸੀ ਕੋਈ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਹਸਤੀ !.........ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦਾ ਗੰਨਮੈਨ ਅਫ਼ੀਮ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, 2 ਹੋਰ ਸਾਥੀ ਵੀ ਕਾਬੂ......ਗੁ: ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਨੇੜਲੇ ਰਸਤੇ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਐਂਟਰੀ ਬੰਦ, DSGMC ਨੇ ਲਿਆ ਵੱਡਾ ਫ਼ੈਸਲਾ.........ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਨਸਾ ’ਚ 3 ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਦੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਰੱਦ, 4 ਸੀਲ.....ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ’ਚ ਵਾਧਾ, 5 ਦਿਨਾਂ ’ਚ 219 ਮਾਮਲੇ ਆਏ ਸਾਹਮਣੇ.............

Panchkula News: जुलाई माह में पंचकूला पुलिस ने काटे 439 ड्रिंक एंड ड्राइव चालान

पंचकूला/ 2 अगस्त:-पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देश पर पंचकूला पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ एक सख्त मुहिम चलाई है। सड़क सुरक्षा और लोगों की जान की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए जुलाई महीने में 439 लोगों के चालान किए गए जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। यह अभियान ट्रैफिक थाना […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

पंचकूला/ 2 अगस्त:-पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देश पर पंचकूला पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ एक सख्त मुहिम चलाई है। सड़क सुरक्षा और लोगों की जान की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए जुलाई महीने में 439 लोगों के चालान किए गए जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे।

यह अभियान ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और ट्रैफिक सूरजपुर प्रभारी एसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में चलाया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में 6 जगह खास नाके लगाए गए, जहां हर रात पुलिस की टीमें अल्कोहल टेस्ट मशीनों के साथ तैनात रहती हैं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने कहा कि यह सब हमारे ट्रैफिक पुलिस स्टाफ की मेहनत का नतीजा है  इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही, होमगार्ड और एसपीओ तक, सभी ने दिन-रात मेहनत की है। ड्रिंक एंड ड्राइव सिर्फ कानून तोड़ना नहीं है, ये एक ऐसा खतरनाक काम है जो किसी की जान ले सकता है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने जनता से अपील की है कि वे समझदारी दिखाएं, अगर शराब पी है तो गाड़ी न चलाएं। और अगर कोई शराब पीकर ड्राइव करता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से सड़क हादसे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यह खुद ड्राइवर के लिए तो खतरनाक है ही, साथ चल रहे बाकी लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल देता है। यह मुहिम सिर्फ एक महीने की नहीं है। आने वाले समय में इसे और ज्यादा सख्ती से लागू किया जाएगा। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है कि नियमों का पालन करें और खुद को व दूसरों को सुरक्षित रखें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News