Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਜਲਾਸ ਸ਼ੁਰੂ, ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸਿਰਫ਼ 9 ਮਿੰਟ ਚੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ......ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਡਿਤ ਕੁਲਚੇ-ਛੋਲੇ ਵਾਲੇ ਦੇ ਪੁੱਤ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ....ਤਰਨਤਾਰਨ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ! ਵਾਲ ਕਟਵਾਉਣ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ......ਢਾਬੇ ’ਤੇ ਰਿਵਾਲਵਰ ਦੇਖਦੇ ਸਮੇਂ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, 22 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ.......ਟਾਈਗਰ ਸ਼ਰਾਫ ’ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲਾ: ਔਰਤਾਂ ਰਾਹੀਂ ਮੁੰਬਈ ਪਹੁੰਚਾਏ ਗਏ ਸੀ ਹਥਿਆਰ.....ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ, ਗੈਰ-ਹਾਜ਼ਰ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸੂਚੀਆਂ ਮੰਗੀਆਂ.....ਹਰਦੀਪ ਪੁਰੀ ਦੀਆਂ ਜੈਫਰੀ ਐਪਸਟੀਨ ਨਾਲ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵਾਇਰਲ.....

पंचकूला के मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड के कारण रायपुर रानी- मोरनी मार्ग बंद, कई गांवों का कटा संपर्क

Raipur Rani-Morni Road Close: हालात इतने खराब हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जोखिमभरा हो गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची है। Landslide in Morni Hills: पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है। इससे रायपुर रानी […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

Raipur Rani-Morni Road Close: हालात इतने खराब हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जोखिमभरा हो गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची है।

Landslide in Morni Hills: पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है। इससे रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग बाधित हो गया है। कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर आ गिरा है। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लैंडस्लाइड के कारण सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी जमा हो गई है।

हालात इतने खराब हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जोखिमभरा हो गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची है। इसलिए ग्रामीणों ने स्वयं फावड़े-तसले लेकर रास्ता साफ करने की कोशिश शुरू कर दी है।

मोरनी से बड़ी शेर को जोड़ने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाके में जमीन खिसकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे इलाके के गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटने का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन से मलबा हटाने की मांग

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जाए। वे चाहते हैं कि रास्ते को जल्द सुचारु किया जाए। इससे आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News