ICICI के बाद HDFC ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ा दी मिनिमम बैलेंस की रकम… जानिए कब से होगा लागू
HDFC Minimum Balance: अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने अपने खाताधारकों को बड़ा झटका दिया है। एचडीएफसी बैंक ने सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैंलेंस लिमिट को बढ़ा दिया है।
HDFC Bank Hike Minimum Balance Requirement: कुछ ही दिन हुए हैं जब आईसीआईसीआई बैंक ने अपने नए अकाउंटहोल्डर्स के लिए मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। अब खबर आ रही है कि एचडीएफसी बैंक ने भी सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बढ़ा दिया है।
एचडीएफसी बैंक ने सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैंलेंस लिमिट को बढ़ा दिया है। निजी बैंक के इस फैसले से लाखों खाताधारक प्रभावित होंगे। नए नियम के मुताबिक, अब HDFC Bank के सेविंग अकाउंट में खाताधारकों को कम से कम 25000 रुपये रखना अनिवार्य है। अगर खाते में मौजूद रकम इससे कम होती है, तो जुर्माना वसूला जाएगा। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है। ऐसे में जो ग्राहक 1 अगस्त या उसके बाद अपना खाता खोलेंगे, उनपर ये नियम प्रभावी होगा।
खबर के अनुसार 1 अगस्त 2025 से मेट्रो या अर्बन सिटी में नया सेविंग अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों को अपने अकाउंट में कम से कम 25,000 रुपये का एवरेज बैलेंस रखना होगा।
मेट्रो और अर्बन शहरों में प्रभाव हो चुका है नियम
एचडीएफसी बैंक का नया नियम सभी मेट्रो और अर्बन सिटीज में प्रभावी हो चुका है। इससे पहले HDFC Bank के सेविंग अकाउंट में कम से कम 10000 रुपये की रकम हमेशा रखना अनिवार्य था। लेकिन बैंक ने अब सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस लिमिट में बढ़ोतरी कर दी है।