ICICI बैंक के ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, घटाई नई मिनिमम बैलेंस की लिमिट
ICICI Bank Minimum Balance Rules: प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव किया है। अब शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण तीनों बैंक शाखाओं में ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस काफी घटा दिया गया है। जानिए पूरी डिटेल।
ICICI Bank Minimum Balance: ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने शहरी इलाकों में बचत खातों में 50000 रुपये मिनिममबैलेंस रखने के आदेश में बदलाव किया है। अब मिनिमम बैलेंस की रकम को घटाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। बैंक के इस आदेश से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले ग्राहकों को भी राहत दी है।
ICICI बैंक ने अपना वह फैसला वापस ले लिया है, जिसमें उसने शहरी इलाकों में बचत खातों में मिनिमम बैलेंस 50,000 रुपये कर दिया था। बैंक की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि अब बचत खाते के मिनिमम बैलेंस के नियमों में फिर से बदलाव किया गया है। ग्राहकों को राहत देते हुए मेट्रो और शहरी इलाकों में यह सीमा 50000 रुपये से घटाकर केवल 15,000 रुपये कर दी गई है।
ICICI बैंक ने शहरी इलाकों के नए ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस (MAB) की लिमिट ₹50,000 से घटाकर ₹15,000 कर दी है। यह फैसला ग्राहकों की कड़ी नाराजगी के बाद लिया गया है। इससे पहले बैंक ने इसे ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया था। नई लिमिट अभी भी पुरानी से ₹5,000 ज्यादा है।
सेमी-अर्बन इलाकों में भी राहत
सेमी अर्बन इलाकों के नए ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस ₹25,000 से घटाकर ₹7,500 कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों के पुराने ग्राहकों के लिए यह ₹5,000 ही रहेगा।
कब से लागू होंगी ये घटी हुई लिमिट?
बढ़ी हुई लिमिट 1 अगस्त से लागू की गई थीं और अब घटाई गई लिमिट भी इसी तारीख से प्रभावी होंगी। ICICI बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह नई लिमिट सैलरी अकाउंट, वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों के खातों पर लागू नहीं होगी। साथ ही, 31 जुलाई से पहले खोले गए बैंक खातों पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।
ICICI बैंक अपने कुछ ग्राहकों मिनिमम बैलेंस मामले छूट देता है। इनमें 60 वर्ष से कम आयु के पेंशनकर्ता और 1200 चुनिंदा संस्थानों के छात्र शामिल हैं। बैंक ने बताया कि इन ग्राहकों को खाते में को न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है। यहां एक बात ध्यान रखने की जरूरत है कि ये नए नियम सैलरी अकाउंट, वरिष्ठ नागरिकों के खातों, बुनियादी बचत बैंक जमा खातों या विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के खातों पर लागू नहीं होंगे। इन खातों के लिए मिनिमम बैलेंस की आवश्यकता पहले जैसी ही रहेगी।