सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई मंगनी, बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं सानिया चंडोक

Sachin Tendulkar’s Son Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सानिया चंडोक से बुधवार को मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की।
जानकारी के अनुसार, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। अर्जुन की मंगेतर सानिया काफी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं। सानिया का परिवार मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन का परिवार है। घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।
ऐसा रहा है अर्जुन का क्रिकेटिंग करियर
अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैच, 18 लिस्ट ए मैच और 24 टी20 मैच खेले हैं। लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में अर्जुन के नाम 102 रन और 25 विकेट हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 119 रन बनाए हैं और 27 विकेट झटके हैं।