Google Pixel 10 सीरीज का लुक आया सामने, दमदार फीचर्स के साथ चार फोन्स की हुई एंट्री, इतनी है कीमत
Google Pixel 10 Series Launch: Google ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। ब्रांड ने चार नए फोन्स को पेश किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। इन चार फोन्स के साथ ही कंपनी ने वॉच और बड्स भी लॉन्च किए हैं।
Google Pixel 10 Price in India: गूगल ने अपनी लेटेस्ट पिक्सल 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। न्यूयॉर्क में हुए Made by Google 2025 Event में कंपनी ने अपने ये नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में कुल 4 स्मार्टफोन Pixel 10, Pixel 10 Pro XL, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। सभी स्मार्टफोन्स कंपनी के नेक्स्ट जेनरेशन पावरफुल प्रोसेसर से लैस हैं।
Google Pixel 10 सीरीज के सभी चार नए डिवाइस में Tensor G5 का प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड हैं और Google के स्टॉक UI पर चलते हैं, जिसके साथ 7 साल तक OS अपडेट और सुरक्षा पैच का वादा किया गया है। नए Pixel 10 डिवाइस पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। डिवाइस का फ्रेम एल्यूमीनियम से बना है जिस पर फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट कोटिंग है।
Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL के भारत में प्राइस
Pixel 10 के सभी मॉडल्स की भारत में कीमतें
Pixel 10 (256GB): 79,999 रुपये
Pixel 10 Pro (256GB): 1,09,999 रुपये
Pixel 10 Pro XL (256GB): 1,24,999 रुपये
Pixel 10 Pro Fold (256GB): 1,72,999 रुपये
भारत में इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। इन फोन्स के प्री-ऑर्डर्स गूगल स्टोर पर शुरू हो गए हैं।
कलर ऑप्शन
Pixel 10 को Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian रंगों में पेश किया गया है। Pixel 10 Pro Moonstone, Jade, Porcelain और Obsidian में उपलब्ध है। वहीं, Pixel 10 Pro XL Moonstone, Jade और Obsidian में आता है। प्री-ऑर्डर लाइव हैं। इसकी बड़े स्तर पर बिक्री इस साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।
AI फीचर्स की भरमार
Pixel 10 Pro और Pro XL में Pro कंट्रोल्स, Camera Coach, High-Res मोड और Pro Res Zoom 100x तक जैसे एडवांस AI फोटोग्राफी टूल्स मौजूद हैं। Pixel 10 में Super Res Zoom 20x तक सपोर्ट है। सारी सीरीज में Gemini Live, Circle to Search, Live Translate और Call Assist जैसे AI फीचर्स शामिल हैं। Pro मॉडल्स में Ultra-wideband चिप्स और Thread नेटवर्किंग सपोर्ट भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट
सभी Pixel 10 मॉडल Android 16 पर चलते हैं। ये सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS), सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट के साथ आते हैं। Tensor G5 प्रोसेसर और AI-बेस्ड इमेजिंग के साथ Google Pixel 10 सीरीज अपनी अब तक की सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन लाइनअप के रूप में पेश की गई है।