अमेरिका के कमर्शियल ड्राइवरों वर्क वीजा रद्द करने का फैसला, सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर, जाने क्या बोले पंजाब कैबिनेट मंत्री
America Suspends Worker Visa: अमेरिका ने कमर्शियल ड्राइवरों के लिए वर्क वीजा सस्पेंड कर दिया, जिसका सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ा है। करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए नौकरी का संकट गहरा गया है।
Worker Visa Suspension Impact: अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए हादसे के चलते राष्ट्रपति ट्रंप ने कमर्शियल ड्राइवरों को लिए वर्कर वीजा सस्पेंड कर दिया। इस पर पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर अमेरिका की सरकार ने बातचीत करने की अपील की है।
उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि फ्लोरिडा में पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर द्वारा किए गए हादसे के बाद अमेरिका ने कमर्शियल ड्राइवरों के वर्क वीजा रोक दिए। इससे 1.5 लाख पंजाबी ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा गया है। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को अमेरिकी सरकार से तुरंत बातचीत करके वीजा बहाल कराना चाहिए। एक घटना के आधार पर पूरी पंजाबी कम्युनिटी को सजा देना गलत है।
क्यों सस्पेंड किया गया वर्क वीजा?
बता दें कि अमेरिका की ट्रंप सरकार ने 21 अगस्त 2025 को कर्मर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्कर वीजा H-2B, E-2, और EB-3 देने पर रोक लगा दी है। वीजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और अमेरिका के ट्रक ड्राइवरों के अधिकार की रक्षा को वीजा सस्पेंड करने की वजह बताया।
उन्होंने बताया कि गत 12 अगस्त 2025 को फ्लोरिडा टर्नपाइक पर सड़क हादसा हुआ था। एक ड्राइवर हरजिंदर सिंह ने हाईवे के बीचों-बीच गलत तरीके से यू-टर्न लिया और एक कार उसके ट्रक से भिड़ गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी। जांच करने पर पता चला कि वह अवैध तरीके से अमेरिका आया था और उसे अवैध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया था।