Banner
Banner

नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग के खिताब से चूके, जूलियन वेबर ने मारी बाजी

Diamond League: नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में उपविजेता रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने दो बार 90 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो करके अपनी पहली ट्रॉफी जीती। Neeraj Chopra, Diamond League 2025: स्टार भारतीय एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2025 के पुरुष […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 29 Aug 2025 11:40:AM
नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग के खिताब से चूके, जूलियन वेबर ने मारी बाजी

Diamond League: नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में उपविजेता रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने दो बार 90 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो करके अपनी पहली ट्रॉफी जीती।

Neeraj Chopra, Diamond League 2025: स्टार भारतीय एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2025 के पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन बेवर ने 91.51 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ खिताब पर कब्जा जमाया। ज्यूरिख में 28 अगस्त को हुए इस इवेंट में नीरज चोपड़ा लय में नजर नहीं आए। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 85.01 मीटर दूर भाला फेंका, जिसकी बदौलत दूसरे नंबर पर पहुंचे।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में उपविजेता रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार 90 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो करके अपनी पहली ट्रॉफी जीती।

नीरज चोपड़ा 84.35 मीटर के अपने शुरुआती प्रयास के बाद पांचवें राउंड तक तीसरे स्थान पर थे, लेकिन 85.01 मीटर के अपने अंतिम प्रयास से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट को पीछे छोड़ दिया, जो 84.95 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

एंडरसन पीटर्स चौथे स्थान पर रहे

नीरज चोपड़ा इस सीजन के डायमंड लीग ग्रैंड फिनाले में रंग में नहीं दिखे। छह प्रयासों में से उनके तीन थ्रो फाउल थे। 88 मीटर से ज्यादा थ्रो करने में अपनी निरंतरता के लिए जाने जाने वाले 27 वर्षीय भारतीय स्टार का 85 मीटर के थ्रो से आगे न बढ़ पाना एक दुर्लभ घटना थी। वह 2022 में इस ट्रॉफी को जीते थे। 2023 और 2024 के बाद तीसरी बार दूसरे स्थान पर रहे। गत चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 82.06 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे।

वेबर ने नीरज पर बनाई 3-1 की बढ़त

वेबर ने इस सीजन में नीरज चोपड़ा के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड में 3-1 की बढ़त बना ली है। जर्मन खिलाड़ी ने इससे पहले मई में दोहा डायमंड लीग और उसी महीने पोलैंड के चोरजो में ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल इवेंट में नीरज चोपड़ा को हराया था। चोपड़ा ने जून में पेरिस डायमंड लीग में जीत हासिल की थी और वेबर दूसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि, 2016 से दोनों के बीच हुई कंपटीशन में नीरज चोपड़ा काफी आगे हैं। वह वेबर से 15-5 के बड़े अंतर से आगे हैं। नीरज चोपड़ा जून 2021 के बाद से दूसरे स्थान से नीचे नहीं रहे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad