आपदाग्रस्त हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, केन्द्र तो मदद कर रहा, लेकिन राज्य सरकार…
Disaster in Himachal: मण्डी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा में लोगों को राहत पंहुचाना सबसे पहली जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।
Jairam Thakur vs Sukhvinder Singh Sukhu: एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा ने जमकर कहर बरपाया और अभी भी आपदा का यह दौर जारी है। वहीं आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश में आपदा को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर आपदा को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
मण्डी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा में लोगों को राहत पंहुचाना सबसे पहली जिम्मेदारी राज्य सरकार की है, लेकिन राज्य सरकार ने क्या किया। केन्द्र तो मदद कर रहा है लेकिन वो कहां जा रही हैं। केन्द्र तो फंड दे रहा है लेकिन वो कहां जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे उनके विधानसभा क्षेत्र में आपदा आई लेकिन वहां पर राज्य सरकार ने क्या किया।

सभी केन्द्र सरकार की ओर देख रहे हैं लेकिन सबसे पहली जिम्मेवारी राज्य सरकार की है, और राज्य सरकार ने क्या किया, राज्य सरकार बताए कि केन्द्र सरकार जो मदद मिल रही है वो कहां जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रू का नुकसान हुआ तो कम से कम दस करोड़ रूपए तो हिमाचल सरकार की तरफ से आना चाहिए। आज भी सड़के प्राईवेट जेसीबी के माध्यम से खोली जा रही हैं, चम्बां, कुल्लू और सराज के क्षेत्रों में राशन की नौबत आ चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है जो बार बार कहती है कि केन्द्र सरकार की पैसा दे, लेकिन जिस तरह से केन्द्र सरकार को चुना गया है वैसे ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार को चुना गया है, तो सबसे पहली जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।