टेकऑफ के बाद रनवे पर गिरा स्पाइसजेट के विमान का पहिया, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
SpiceJet Tyre Fell Off: शुक्रवार को स्पाइसजेट विमान का एक टायर उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट पर गिर गया। यह फ्लाइट कंडाला से मुंबई जा रही थी। विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया।
SpiceJet Emergency Landing in Mumbai: 12 सितंबर को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में चौंकाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का एक पहिया टेकऑफ के तुरंत बाद रनवे पर गिर गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि विमान ने अपनी मुंबई की यात्रा जारी रखी। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि इस स्थिति के बावजूद विमान ने अपनी यात्रा पूरी की और मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से उतरा।
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान मुंबई में सुरक्षित उतरा और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। उड़ान कांडला हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। विमान का बाहरी पहिया विमान के शुरुआती पॉइंट के रनवे पर देखा गया।
प्रवक्ता ने आगे कहा, “12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया। सुचारू लैंडिंग के बाद विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।”
विमान कंपनी ने की पुष्टि
स्पाइसजेट ने इस घटना की पुष्टि की है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि 12 सितंबर को, कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद, विमान अपने आप टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।