Banner
Banner

जल्द ही हिसार से अहमदाबाद और जम्मू तक हवाई सेवाओं का होगा शुभारंभ : नायब सिंह सैनी

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा, हिसार से जयपुर के लिए हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। Hisar to Ahmedabad and Jammu Air Sevice: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा, हिसार से जयपुर के लिए हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने चंडीगढ़ […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 12 Sep 2025 22:03:PM
जल्द ही हिसार से अहमदाबाद और जम्मू तक हवाई सेवाओं का होगा शुभारंभ : नायब सिंह सैनी

हिसार को हवाई सेवा, औद्योगिक, लॉजिस्टिक और निवेश केंद्र के रूप में करेंगे विकसित

नायब सिंह सैनी ने कहा कि केवल हवाई सेवा ही नहीं, हिसार को एक औद्योगिक, लॉजिस्टिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने का सरकार का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त 2024 को हिसार को अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हिस्सा बनाया गया। 20 अगस्त 2025 को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर, हिसार के लिए स्टेट स्पोर्ट एग्रीमेंट और शेयरहोल्डर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना का क्षेत्र 2 हजार 988 एकड़ है, जिसकी अनुमानित लागत 4 हजार 680 करोड़ रुपये है और इससे 1 लाख 25 हजार रोजगार पैदा होंगे। यह परियोजना, पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़कर हरियाणा को उद्योगों का प्रवेश द्वार बनाएगी।

इस अवसर पर लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार, नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार नरहरि सिंह बांगड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad