जेल से बाहर आना चाहती है राजा रघुवंशी हत्याकांड की दोषी सोनम, वकील ने चार्जशीट में निकाली कमियां
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपियों ने अदालत में जमानत की अर्जी दायर की हैं। आरोपियों सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह ने प्रथम क्षेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को जमानत देने की गुहार लगाई है।
Meghalaya Honeymoon Murder Case, Sonam Raghuvanshi: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान मेघालय के शिलॉन्ग में कर दी थी। इस हत्याकांड में शामिल सोनम के अलावा सभी आरोपी शिलॉन्ग जेल में हैं। इसी बीच सोनम ने जमानत याचिका दायर की है। एक एजेंसी के मुताबिक सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसकी याचिका पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है।
अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्रा ने कहा कि याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष ने मामले के रिकॉर्ड की जांच के लिए समय मांगा। सोनम के वकील ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दायर आरोपपत्र में “खामियों” का दावा किया है।
बता दें कि पिछले हफ़्ते, पुलिस ने सोनम, राज और तीन हत्यारों – विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी – के खिलाफ 790 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। अब सोनम जेल से बाहर खुली हवा में सांस लेना चाहती है। इसके लिए उसने वकील के जरिए अपने को निर्दोष बता रही है।
हनीमून दौरान दिया गया वारदात को अंजाम
राजा रघुवंशी की सोहरा में वेइसाडोंग के पास एक सुनसान पार्किंग में तीन हत्यारों ने हत्या कर दी थी, जब वह राज्य में अपने हनीमून पर थे। उनकी पत्नी और उनके प्रेमी राज कुशवाहा ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी।
गौर करें तो राजा और सोनम मई महीने में मेघालय से लापता हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में तलाशी अभियान चलाया गया। आखिरकार, राजा का शव बरामद हुआ। वहीं सोनम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गाजियाबाद से मिली। इस मामले में मेघालय के जांचकर्ताओं ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।