भारत के इस राज्य में आया जोरदार भूकंप, जानिए कितनी रही तीव्रता
Assam Earthquake: उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। एनसीएस ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी में था।
Earthquake in Assam: असम के उदलगुड़ी समेत उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। एनसीएस ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी में था। इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। असम के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के झटके दोपहर 5:20 बजे (IST) महसूस किए गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक घटना से किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी जिले में था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके असम के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों जैसे मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।