iPhone 17 प्री-बुकिंग पर मिल रहा है महाबचत का ऑफर, ₹76,900 से शुरू कीमत, जानें बाकी मॉडल्स के दाम

iPhone 17 Series Price Cashback Offer: Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹82,900 है। 19 सितंबर से iPhone 17 की सेल शुरू होगी। iPhone 17 Series Pre-Booking: Apple ने इस हफ्ते अपने “Awe Dropping” इवेंट में धांसू iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी। इसके साथ ही भारत […]
Amritpal Singh
By : Published: 14 Sep 2025 20:45:PM
iPhone 17 प्री-बुकिंग पर मिल रहा है महाबचत का ऑफर, ₹76,900 से शुरू कीमत, जानें बाकी मॉडल्स के दाम

iPhone 17 Series Price Cashback Offer: Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹82,900 है। 19 सितंबर से iPhone 17 की सेल शुरू होगी।

iPhone 17 Series Pre-Booking: Apple ने इस हफ्ते अपने “Awe Dropping” इवेंट में धांसू iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी। इसके साथ ही भारत समेत दुनियाभर में इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस बार भारतीय ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी है। अगर आप ICICI Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको फ्लैट ₹6,000 कैशबैक मिलेगा। इसका मतलब है कि iPhone 17 का शुरुआती प्राइस सीधे घटकर ₹76,900 हो जाता है।

कब शुरू हुई प्री-बुकिंग?

भारत समेत दुनियाभर में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की प्री-बुकिंग शुक्रवार शाम 5:30 बजे (IST) से शुरू हो चुकी है। यूजर्स इसे सीधे एप्पल की वेबसाइट या एप्पल स्टोर ऐप से बुक कर सकते हैं। भारत में चाहें तो इसे रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और क्रोमा जैसे रिटेलर्स से भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। वहीं, अमेजन और फ्लिपकार्ट ने भी इस सीरीज के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर पेज लाइव कर दिए हैं।

प्री-बुकिंग का फायदा क्या है?

अगर आप प्री-ऑर्डर करते हैं, तो 19 सितंबर को जब यह मार्केट में आएगा, आपको फोन समय पर मिल जाएगा। अक्सर हाई डिमांड के चलते कई बार फोन की ब्लैक मार्केटिंग भी हो जाती है, लेकिन प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ऐसा कोई एक्स्ट्रा प्रीमियम नहीं चुकाना पड़ेगा।

iPhone 17 की कीमत और कैशबैक ऑफर

iPhone 17 (256GB): ₹82,900 → कैशबैक के बाद ₹76,900
iPhone 17 (512GB): ₹1,02,900 → कैशबैक के बाद ₹96,900

ये फोन लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज, वाइट और ब्लैक कलर रेंज में उपलब्ध है। इस बार iPhone 17 को कंपनी ने 256GB बेस स्टोरेज से लॉन्च किया है, जबकि iPhone 16 सिर्फ 128GB से शुरू होता था। यानी वैल्यू के मामले में नया मॉडल पहले से ज्यादा बेहतर साबित हो रहा है।

iPhone 17 के प्रीमियम फीचर्स

इस बार iPhone 17 में 3000 nits Super Retina XDR डिस्प्ले, 1-120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और लेटेस्ट iOS 26 आउट ऑफ द बॉक्स दिया गया है। इतनी धांसू फीचर लिस्ट के साथ और ऊपर से ₹6,000 कैशबैक, कई यूजर्स के लिए ये ऑफर अपग्रेड करने का सही मौका साबित हो सकता है।

भारत में iPhone 17 के बाकी मॉडल्स की कीमत

iPhone Air (256GB): ₹1,19,900
iPhone Air (512GB): ₹1,39,900
iPhone Air (1TB): ₹1,59,900
iPhone 17 Pro (256GB): ₹1,34,900
iPhone 17 Pro (512GB): ₹1,54,900
iPhone 17 Pro (1TB): ₹1,74,900
iPhone 17 Pro Max (256GB): ₹1,49,900
iPhone 17 Pro Max (512GB): ₹1,69,900
iPhone 17 Pro Max (1TB): ₹1,89,900
iPhone 17 Pro Max (2TB): ₹2,29,900

खास बात ये है कि इस बार बेस मॉडल ही 256GB स्टोरेज से शुरू हो रहा है, जबकि iPhone 16 में सिर्फ 128GB का बेस स्टोरेज था। यानी कीमत भले ज्यादा लगे, लेकिन वैल्यू के लिहाज से iPhone 17 सस्ता पड़ रहा है।

नो-कॉस्‍ट EMI प्लान और कैशबैक से बचेंगे पैसे

iPhone 17 की खरीद पर नो-कॉस्‍ट EMI ऑफर से भारी बचत होगी। एप्पल नए आईफोन की खरीद पर कस्टमर को कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। आपके पास अमेरिकन एक्‍सप्रेस, एक्सिस बैंक या ICICI बैंक का कार्ड है तो आप ये सुविधा ले सकते हैं।

iPhone 17 सीरीज खरीदने पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिल रहा है यानी 6 महीने तक की EMI पर कोई ब्‍याज नहीं लगने वाला है। इसके बाद 9-18 महीने की EMI पर 15.99% का इंटरेस्ट जुड़ जाएगा। साथ ही ICICI Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad