Disha Patani के घर पर हमला करने वालों का Encounter, गैंगस्टर बोला-बदला लेंगे, नहीं मिलेगी माफी

Firing at Disha Patani’s Bareilly Home: उत्तर प्रदेश के दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के दो आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। अब पुलिस ने दो अन्य फरार शूटरों की तस्वीर जारी की है। दोनों के ऊपर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। Ghaziabad Encounter: एक्ट्रेस दिशा […]
Khushi
By : Updated On: 18 Sep 2025 14:57:PM
Disha Patani के घर पर हमला करने वालों का Encounter, गैंगस्टर बोला-बदला लेंगे, नहीं मिलेगी माफी

Firing at Disha Patani’s Bareilly Home: उत्तर प्रदेश के दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के दो आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। अब पुलिस ने दो अन्य फरार शूटरों की तस्वीर जारी की है। दोनों के ऊपर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

Ghaziabad Encounter: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते 12 सितंबर को दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोल्डी बरार गैंग से जुड़े बदमाशों ने 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं थी। इस घटना से जुड़े दो आरोपी बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। अब दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो अन्य फरार शूटरों नकुल और विजय की तस्वीर जारी की है।

फरार शूटरों पर इनाम घोषित, तलाश जारी

मारे गए रविंद्र और अरुण दोनों पेशेवर शूटर थे। रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। इसके अलावा, 11 सितंबर को फायरिंग करने वाले शूटर बागपत निवासी नकुल और विजय अभी फरार हैं।

दिशा पाटनी के घर पर गोली चलाने वाले फरार शूटर्स पर बरेली पुलिस ने 1-1 लाख रुपए का इनाम रखा है। फरार चल रहे दो शूटर्स की पहचान नकुल और विजय के रूप में की गई है। दोनों 9 सितंबर को बरेली में पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस की ओर से उनकी तलाश जारी है।

दिशा के घर तक कैसे पहुंचे थे शूटर?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने अपने हैंडलर के जरिए बरेली में 5 शूटर भेजे थे। 11 सितंबर को 5 शूटर बरेली पहुंचे और बरेली के पंजाब होटल में शूटर रुके थे। बरेली पहुंचते ही एक शूटर की कुछ तबीयत खराब हुई वो वापस लौट गया था। 11 सितंबर को ब्लैक रंग की स्पलेंडर बाइक और सफेद रंग की अपाचे बाइक पर बैठ कर कुल 4 शूटर दिशा पाटनी के घर पहुंचे थे और रेकी की थी।

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?

स्प्लेंडर बाइक पर नकुल और विजय नाम के शूटर बैठे थे। अपाचे बाइक पर एनकाउंटर में मारे गए अरुण और रविन्द्र बैठे थे। 12 सितंबर को भी कुल 4 शूटर दिशा के घर पहुंचे थे। फायरिंग रवींद्र की ने की थी। पुलिस द्वारा शूटरों को ट्रैक करने के लिए 2 हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 2 शूटर नकुल और विजय फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने CM योगी को किया फ़ोन

एक्ट्रेस के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से फोन पर बात की और उनका आभार व्यक्त किया। इससे पहले सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई होगी।

दिशा पाटनी के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भयमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर रही है। इससे पहले सीएम ने उन्हें फोन पर कहा था कि अपराधियों को कहीं से भी ढूंढकर निकाला जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। और बुधवार को ही वादा पूरा हो गया। एसटीएफ ने काफी कम समय में बदमाशों को पकड़ा और ढेर कर दिया। इसलिए वो उनके आभारी हैं।

रोहित गोदारा नाम की फेसबुक से पोस्ट

गुरुवार सुबह 10.22 बजे रोहित गोदारा नाम की फेसबुक से पोस्ट हुआ है। इसमें लिखा है- इन भाइयों ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है। अरे कुछ तो शर्म करो। एक मुंह से तुम सनातन-सनातन चिल्लाते हो। जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े, उसको मार दिया जाता है। ये इंसाफ नहीं है। ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे हैं, ये सिर्फ अपनी रोटी सेंक रहे हैं। ये एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार हुई है।

धर्म के लिए लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है। अगर तुम इतने सच्चे हो तो उठाओ मुद्दा। हमारे शहीद भाइयों को इंसाफ दिलाओ। बाकी मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं, सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला है। सभी देशवासी इनसे सावधान रहें।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 11 और 12 सितंबर को बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बुधवार शाम को गाजियाबाद में दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया। इनकी पहचान हरियाणा निवासी अरुण और रविंद्र के रूप में हुई।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad