आज Google मना रहा अपना 27वां जन्मदिन, ऐसे बना इंटरनेट की दुनिया का बादशाह

Google’s 27st Birthday Doodle: Google के जन्मदिन की तारीख बिना किसी स्पष्टीकरण के कई बार बदली गई है। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि गूगल की सरकारी शुरुआत यानी उसका रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ था। लेकिन अब गूगल हर साल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता है। Google 27th Birthday: आज […]
Daily Post TV
By : Updated On: 27 Sep 2025 10:12:AM
आज Google मना रहा अपना 27वां जन्मदिन, ऐसे बना इंटरनेट की दुनिया का बादशाह

Google’s 27st Birthday Doodle: Google के जन्मदिन की तारीख बिना किसी स्पष्टीकरण के कई बार बदली गई है। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि गूगल की सरकारी शुरुआत यानी उसका रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ था। लेकिन अब गूगल हर साल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता है।

Google 27th Birthday: आज 27 सितंबर को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक, गूगल अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। हालांकि गूगल की आधिकारिक स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी, लेकिन कंपनी हर साल अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाती है। यह तारीख उस समय से चुनी गई है जब गूगल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रिकॉर्ड संख्या में वेब पेज इंडेक्स किए थे। यह ज्ञान का ऐसा भंडार है जहां हर सवाल का जवाब मिलता है, यही वजह है कि आज गूगल हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। आइए जानते हैं कि गूगल की शुरुआत कैसे हुई और कैसे गूगल इंटरनेट की दुनिया का बादशाह बन गया?

क्यों 27 सितंबर को ही मनाता है गूगल अपना जन्मदिन?

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि गूगल की सरकारी शुरुआत यानी उसका रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ था। लेकिन अब गूगल हर साल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता है। इसकी वजह ये है कि गूगल ने पहली बार इसी तारीख को एक डूडल के जरिए अपनी सालगिरह मनाई थी। तब से यही दिन उसकी पहचान बन गया।

एक गैराज से शुरुआत और बना दुनिया का टेक लीडर

गूगल की शुरुआत दो स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के रूप में की थी। उनका सपना था दुनिया की सारी जानकारी को व्यवस्थित करके सबके लिए उपयोगी बनाना। एक छोटे से गैराज से शुरू हुई यह कंपनी आज एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी बन चुकी है।

गूगल के पीछे Larry Page और Sergey Brin का बहुत बड़ा हाथ है या फिर यूं कह लीजिए कि गूगल इन दोनों ही अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट के दिमाग की उपज है। इन दोनों ही कंप्यूटर साइंटिस्ट ने सन् 1998, 4 सितंबर को गूगल को शुरू किया था, जब इन दोनों ने गूगल को शुरू किया तब वह कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे और पीएचडी के स्टूडेंट थे।

ऐसे बना इंटरनेट का बादशाह

अमेरिका कंपनी Alphabet गूगल की मालिक है और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई कंपनी के सीईओ हैं। गूगल की सफलता के पीछे दो बड़ी वजह हैं, पहला तो गूगल का क्लीन इंटरफेस और दूसरा बेहतरीन सर्च रिजल्ट।

इन्हीं दो बड़ी वजहों के कारण कंपनी को शुरुआत में इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इसके बाद जैसे-जैसे कंपनी को फंडिंग मिलती गई, कंपनी नए प्रोडक्ट्स और सर्विस को लॉन्च कर बाहशाहत को कायम करना शुरू कर दिया।

गूगल की कई कंपनियां

शुरुआत में केवल एक सर्च इंजन के रूप में शुरू हुई गूगल ने आज खुद को एक बहु-आयामी टेक्नोलॉजी कंपनी में बदल लिया है। आज गूगल के पास जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स, गूगल क्लाउड, एंड्रॉइड, पिक्सल फोन, एआई टूल्स जैसे कई प्रोडक्ट और सेवाएं हैं जो दुनियाभर में अरबों लोगों द्वारा उपयोग की जा रही हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad