Banner
Banner

1 अक्टूबर से देशभर में लागू होंगे ये बड़े बदलाव: बैंक, UPI, पेंशन और LPG तक, जेब पर सीधा असर!

October 2025 New Rule: अब कुछ ही दिनों के बाद अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। तो अब 1 अक्टूबर 2025 से देश में कई रूल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो ऐसे में आपको जरूर जानना चाहिए की 1 अक्टूबर से कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं। October Rule Change: हर […]
Khushi
By : Updated On: 27 Sep 2025 11:18:AM
1 अक्टूबर से देशभर में लागू होंगे ये बड़े बदलाव: बैंक, UPI, पेंशन और LPG तक, जेब पर सीधा असर!

October 2025 New Rule: अब कुछ ही दिनों के बाद अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। तो अब 1 अक्टूबर 2025 से देश में कई रूल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो ऐसे में आपको जरूर जानना चाहिए की 1 अक्टूबर से कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं।

October Rule Change: हर महीने की 1 तारीख को कुछ अहम बदलाव किए जाते हैं , तो अब 1 अक्टूबर 2025 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। सबसे अहम बदलाव नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़ा है, जहां अब निवेशक एक ही पैन नंबर से कई योजनाओं में निवेश कर सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग से लेकर ईपीएफ तक में बदलाव इस महीने होने वाला है।

तो चलिए हम जानेंगे 1 अक्टूबर 2025 को कौन से 7 बड़े बदलाव होने वाले हैं:-

Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में भी 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए नियम लागू होने से पहले सरकार ने गेमिंग कंपनियों, बैंकों और अन्य हितधारकों से चर्चा की गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले ही इस कानून को मंजूरी दे चुकी हैं। इन नियमों का मकसद ऑनलाइन गेमिंग को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है, ताकि खिलाड़ियों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके और कंपनियों पर भी सख्त निगरानी रखी जा सके।

Train Ticket Booking: 1 अक्टूबर 2025 से अब ऑनलाइन रिज़र्वेशन टिकट बुकिंग में शुरुआती 15 मिनट केवल उन यात्रियों को मिलेंगे, जिनके IRCTC अकाउंट आधार से जुड़े और पूरी तरह ऑथेंटिकेटेड होंगे। यह नियम तत्काल टिकट बुकिंग की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिससे दलालों और एजेंटों की मनमानी पर लगाम लगेगी।

UPI Changes: 1 अक्टूबर 2025 से यूपीआई (UPI) यूजर्स के लिए बड़ा चेंज हो सकता है। अब आप PhonePe, GPay या अन्य पेमेंट ऐप पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी भी व्यक्ति से सीधे पैसे नहीं मांग पाएंगे। दरअसल, यूपीआई का “कलेक्ट रिक्वेस्ट” या “पुल ट्रांजेक्शन” फीचर पूरी तरह बंद किया जा रहा है। यह वही सुविधा है, जिसके जरिए आप किसी और से पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर पैसे मांग सकते थे। एनपीसीआई ने यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग से बचाव के लिए उठाया है ताकि यूपीआई ट्रांजेक्शन और सेफ बन सकें।

PF Account Holders Money Withdraw from ATMs: अक्टूबर में पीएफ (PF) अकाउंट होल्डर्स को बड़ी सौगात सरकार दे सकती है। 10-11 अक्टूबर को होने वाली अहम बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ अकाउंट से पैसा सीधे एटीएम से निकाल सकें। बैठक में न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500-2,500 रुपए तक करने पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही अक्टूबर में EPFO अपनी नई डिजिटल सेवा ‘EPFO 3.0’ लॉन्च हो सकता है।

LPG Cylinder Prices Change: हर महीने की तरह इस बार भी 1 अक्टूबर 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में चेंज देखने को मिल सकता है। पिछले महीने यानी 1631.50 रुपये से कम होकर 1580 रुपये हुई थी। हालांकि हाल ही में जीएसटी दर कम होने पर भी गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं हुए थे।

Reform in National Pension System: पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में बड़ा सुधार किया है, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाला है। इस सुधार को मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क नाम दिया गया है। इसके तहत अब गैर-सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी, कॉर्पोरेट पेशेवर और गिग वर्कर्स एक ही पैन नंबर के जरिए कई स्कीमों में निवेश कर पाएंगे। यह इससे निवेशक अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग को मजबूत और सेफ बना सकेंगे।

Investments in Multiple Schemes: पीएफआरडीए के नए मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) के तहत एक ही पैन नंबर से कई स्कीम में निवेश किया जा सकेगा। पहले केवल एक ही स्कीम में निवेश की अनुमति थी, लेकिन अब निवेशक अपनी सुविधा और रिस्क क्षमता के हिसाब से ऑप्शन चुन पाएंगे। तो अगर कोई सेफ इन्वेस्टमेंट चाहता है, तो बैलेंस्ड या डेट स्कीम चुन सकता है, वहीं ज्यादा रिटर्न चाहने वाले निवेशक 100% इक्विटी आधारित योजनाओं में पैसा लगा सकेंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad