Banner
Banner

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग, नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में 3 की मौत

US Mass Shooting: नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट में अमेरिकन फिश कंपनी रेस्टोरेंट के पास नाव से फायरिंग की गई। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। Firing in America’s North Carolina: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में शनिवार रात एक नाव से रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 28 Sep 2025 18:44:PM
अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग, नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में 3 की मौत

US Mass Shooting: नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट में अमेरिकन फिश कंपनी रेस्टोरेंट के पास नाव से फायरिंग की गई। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं।

Firing in America’s North Carolina: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में शनिवार रात एक नाव से रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गया। ये घटना साउथपोर्ट यॉट बेसिन इलाके में स्थित अमेरिकन फिश कंपनी रेस्तरां और पब में हुई।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि फायरिंग में 7 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारीहै. फिलहाल उनकी हालत के बारे में जानकारी शेयर नहीं की गई है।

वहीं, साउथपोर्ट के सिटी मैनेजर नोहा साल्डो ने बताया कि नाव सीधे रेस्तरां के पास आई और वहां मौजूद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद नाव तेजी से वहां से निकल गई। स्थानीय प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें, घरों में सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 911 पर दें।

https://twitter.com/upuknews1/status/1972156462639247801

फायरिंग के बाद भागने लगे लोग

शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमारे विचार और संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में सभी इमरजेंसी सर्विस की सराहना करते हैं।’ गोलीबारी के वक्त रेस्टोरेंट में ‘बेकन ग्रीस’ नामक बैंड परफॉर्म कर रहा था। यह जगह साउथपोर्ट की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक मानी जाती है और यहां अक्सर बड़ी संख्या में लोग संगीत का आनंद लेने पहुंचते हैं। अचानक हुई फायरिंग के बाद लोग घबराकर जान बचाने के लिए चारों ओर भागने लगे।

होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए लिखा था कि कई लोग घायल और मृत हुए हैं, और बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली। वहीं, ICE के कार्यवाहक निदेशक टॉड लियंस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से यह संभावित स्नाइपर हमला लग रहा है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad