Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪਨਬਸ ਅਤੇ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ, ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਕਰਨਗੇ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ.....ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਵਾਇਨ ਫਲੂ ਦੇ 70 ਮਾਮਲੇ ਆਏ ਸਾਹਮਣੇ, ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਲਰਟ....ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਦਰਸ਼ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਵਿੱਚ 120 ਫੀਸਦੀ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਵਾਧੇ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ.....ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਲਾਪਤਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਰਾਜਸਥਾਨ ਤੋਂ ਸਹੀ-ਸਲਾਮਤ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ.....ਅਦਾਕਾਰਾ ਕ੍ਰਿਤੀ ਸੈਨਨ ਰੱਖੜੀ ਵਿਵਾਦ ਮਾਮਲਾ: ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਆਏ ਸਮਰਥਨ ‘ਚ

डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया नया फरमान, अमेरिका में फिल्मों पर भी लगेगा 100% टैरिफ

Donald Trump Tariff Plan: डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर भी टैरिफ लगा दिया है। Donald Trump Tarrif on Movies: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार हर क्षेत्र में टैरिफ का बम फोड़ रहे हैं और अब उनका नया फरमान फिल्मों को […]
Khushi
By : Updated On: 30 Sep 2025 12:46:PM
डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया नया फरमान, अमेरिका में फिल्मों पर भी लगेगा 100% टैरिफ

Donald Trump Tariff Plan: डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर भी टैरिफ लगा दिया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

Donald Trump Tarrif on Movies: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार हर क्षेत्र में टैरिफ का बम फोड़ रहे हैं और अब उनका नया फरमान फिल्मों को लेकर आया है। उन्होंने अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। अनुमान है कि इसका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया और ऐलान कर दिया कि विदेश में बनी सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

सोशल ट्रुथ पर ट्रंप का पोस्ट

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि हमारा मूवी निर्माण व्यवसाय अमेरिका से चोरी किया गया है, बिलकुल वैसा जैसे बच्चे से कैंडी चोरी करना। उन्होंने कैलिफोर्निया के गवर्नर को कमजोर और अक्षम बताया और कहा कि यही कारण है कि यह राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्या का समाधान करने के लिए अब विदेशी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

हॉलीवुड और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर असर

ट्रंप ने मई में इस तरह के टैरिफ का विचार पहले भी व्यक्त किया था, लेकिन उस समय उन्होंने विवरण नहीं बताया था। इस घोषणा के बाद एंटरटेनमेंट दिग्गजों के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में गिरावट दिखाने लगे। नेटफ्लिक्स के शेयर 1.4 प्रतिशत और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयर 0.6 प्रतिशत गिर गए। हॉलीवुड स्टूडियोज और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब इस नीति के प्रभाव को समझने में लगे हैं।

ट्रंप ने विदेशी फर्नीचर पर भी टैरिफ लगाने की कही बात

इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उत्तरी कैरोलिना, जिसने अपना फर्नीचक उद्योग को चीन समेत अन्य देशों के हवाले करके गंवा दिया है, उसे फिर से महान बनाने के उद्देश्य से मैं अमेरिका के बाहर बनने वाले फर्नीचर के अमेरिका में आने पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इसके बारे में जल्द ही जानकारी शेयर की जाएगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News