1 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट भेजना होगा महंगा! डाक विभाग ने किया चार्ज में बदलाव, मिलेंगी कई नई सुविधाएं
Speed Post New Charges: 1 अक्टूबर से पोस्ट ऑफिस के नियमों में कई बदलाव होने वाला है। स्पीड पोस्ट कुछ जगह महंगी हो जाएगी। वहीं कुछ जगह सस्ती हो जाएगी। इसके साथ ही नया टैरिफ और नई सुविधाएं लागू होंगी।
Speed Post New Charges: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो निजी कूरियर कंपनियों की जगह भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट के जरिए दस्तावेज भेजने के शुल्क में बदलाव का ऐलान किया है। संचार मंत्रालय ने बताया कि यह नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। इसके तहत, अब आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसके साथ ही डाक विभाग ने कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं। इसमें ओटीपी आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग और ऑनलाइन बुकिंग तमाम सुविधाएं शामिल हैं।
12 साल बाद विभाग ने स्पीड पोस्ट चार्ज में बदलाव करने का फैसला किया है। कुछ जगह के लिए शुल्क में कमी की गई है तो वहीं ज्यादातर के लिए चार्ज बढ़ाया गया है। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम समयानुकूल होने के साथ-साथ बढ़ती लागत और आधुनिक सेवाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इससे पहले डाक विभाग रजिस्टर्ड पोस्ट की सर्विस खत्म कर चुका है। इस सर्विस को स्पीड पोस्ट में मिला दिया गया है।
पोस्ट ऑफिस में बढ़ गईं ये सुविधाएं
1 – ऑनलाइन पेमेंट सर्विस: ग्राहक अब स्पीड पोस्ट के लिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इससे काउंटर पर लंबी लाइनों और नकद लेन-देन की समस्या खत्म हो जाएगी। भुगतान तुरंत सुरक्षित और ट्रैक करने योग्य होगा। दिल्ली से मुंबई (करीब 1400 किमी) 50 ग्राम से ज्यादा और 250 ग्राम से कम वजन का कोई डॉक्यूमेंट या किताब वगैरह भेजने के लिए 72 रुपये खर्च करना होगा।
2 – डिलीवरी के समय OTP की होगी जरूरत: स्पीड पोस्ट में अब OTP आधारित सुरक्षित डिलीवरी सुविधा होगी। डिलीवरी सिर्फ उसी व्यक्ति को होगी जिसने OTP के जरिए पहचान पुष्टि की हो। यह सुविधा से डाक आइटम की सुरक्षा और भरोसेमंद डिलीवरी को सुनिश्चित करना है।
3 – SMS के जरिए डिलीवरी की सूचना मिलेगी: ग्राहकों को उनके आइटम की स्थिति पर SMS के जरिए सूचना मिलेगी। डिलीवरी की हर स्टेप पर अलर्ट भेजे जाएंगे। इससे ग्राहक हमेशा अपने आइटम की लोकेशन और डिलीवरी स्टेटस चेक कर सकेंगे।
4 – ऑनलाइन बुकिंग सर्विस होगी आसान: अब स्पीड पोस्ट के आइटम घर बैठे ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। इसके लिए इंडिया पोस्ट की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। इस सुविधा से समय की बचत होगी और पार्सल भेजना आसान होगा।
5 – रीयल-टाइम अपडेट: ग्राहक अपने आइटम की स्थिति को वास्तविक समय में देख पाएंगे। यह सुविधा डाक आइटम की ट्रैकिंग को आसान और पारदर्शी बनाती है। इससे किसी भी देरी या गड़बड़ी का तुरंत पता लगाया जा सकेगा।
6 – रजिस्ट्रेशन की सुविधा: ग्राहक स्पीड पोस्ट सेवा के लिए खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से आइटम की डिलीवरी और ट्रैकिंग आसान हो जाएगी। यह सुविधा नियमित उपयोगकर्ताओं के लिए तेज और सुरक्षित होगा।
लोकल एरिया में स्पीड पोस्ट टैरिफ
1 – 50 ग्राम तक के सामान के लिए 19 रुपये
2 – 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 24 रुपये
3 – 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 28 रुपये
200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए
1 – 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
2 – 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 59 रुपये
3 – 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 70 रुपये होगा
201 से 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए
1 – 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
2 – 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 63 रुपये
3 – 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 75 रुपये
501 से 1000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए
1 – 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
2 – 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 68 रुपये
3 – 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 82 रुपये
1001 से 2000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए
1 – 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
2 – 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 72 रुपये
3 – 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 86 रुपये
2000 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए नया टैरिफ
1 – 50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये
2 – 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 77 रुपये
3 – 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 93 रुपये