टूट गए सारे रिकॉर्ड: आज सोना ₹1.20 लाख के पार, चांदी की कीमत ₹1.50 लाख के करीब
Gold Silver Price: सोने-चांदी की उड़ान थमने का नाम नही ले रही। दोनों धातुओं का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। त्योहारी सीजन में सोना आज एक झटके में 1449 रुपये उछल कर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। जबकि, चांदी के भाव में 673 रुपये का इजाफा हुआ है।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की उड़ान थमने का नाम नही ले रही। दोनों धातुओं का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। त्योहारी सीजन में सोना आज एक झटके में 1449 रुपये उछल कर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। जबकि, चांदी के भाव में 673 रुपये का इजाफा हुआ है।
24 कैरेट सोने का भाव जीएसटी समेत अब 1120410 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी जीएसटी समेत 149411 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। आइबीजेए के मुताबिक आज सोना बिना जीएसटी 116903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला जबकि, सोमवार को यह बिना जीएसटी 115454 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी बिना जीएसटी 144387 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज बिना जीएसटी 145060 रुपये प्रति किलो के रेट से खुला। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
सोने की कीमतों में आज क्यों आई तेजी
“ट्रंप और कांग्रेस नेताओं के बीच अल्पकालिक वित्तपोषण पर सहमति के बिना वार्ता समाप्त होने के बाद अमेरिकी सरकार के बंद होने की बढ़ती संभावनाओं के बीच निवेशकों के चिंतित होने से सोने की कीमतों में उछाल आया है।” कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, “इससे निवेशक बेचैन हो गए क्योंकि इससे आधिकारिक रोजगार रिपोर्ट जारी होने में देरी हो सकती है और फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा जटिल हो सकती है।”
चांदी की कीमतें रोजाना बना रहीं नया रिकॉर्ड
इसके अलावा, मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 500 रुपये बढ़कर 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं। सोमवार को ये 7,000 रुपये बढ़कर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। इस बीच, 6 मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.80 पर कारोबार कर रहा था, जिससे सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला।
वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली की वजह से गिरा सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर, सर्राफा की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं, क्योंकि निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की। हाजिर सोना 0.55 प्रतिशत गिरकर 3,813.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इंट्राडे सेशन में ये 3,871.72 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 1.51 प्रतिशत गिरकर 46.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।