Banner
Banner

थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, स्टील आर्च गिरने से 9 लोगों की गई जान, पीएम मोदी ने जताया शोक

Chennai Thermal Power Station Collapsed: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण स्थल पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन में एक आर्चर गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। Chennai Thermal Power Station: तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एन्नोर थर्मल पावर प्लांट के पास मंगलवार शाम को […]
Khushi
By : Updated On: 01 Oct 2025 08:02:AM
थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, स्टील आर्च गिरने से 9 लोगों की गई जान, पीएम मोदी ने जताया शोक

Chennai Thermal Power Station Collapsed: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण स्थल पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन में एक आर्चर गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Chennai Thermal Power Station: तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एन्नोर थर्मल पावर प्लांट के पास मंगलवार शाम को हुए भीषण हादसे में नौ मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा निर्माण कार्य के दौरान स्टील आर्च के अचानक ढहने से हुआ, जो लगभग 30 फीट ऊंचाई से गिरा। सभी मृतक असम के मूल निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक मजदूर झारखंड का है, जो घायल अवस्था में है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम के हवाले से पोस्ट किया, तमिलनाडु के चेन्नई में इमारत गिरने की घटना से दुखी हूं। इस मुश्किल घड़ी में मेरा पूरा साथ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएम ने पीएम राहत कोष से हर मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने किया मुआवजे का ऐलान

इस मौके पर पीएम मोदी ने शोक जताया। पीएमओ द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “तमिलनाडु के चेन्नई में एक इमारत के ढहने से हुई दुर्घटना से दुखी हूं। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं। प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत उत्तर चेन्नई के स्टैनली गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक मजदूर असम और आसपास के इलाकों से थे। एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (TNEB) के चेयरमैन डॉ. जे. राधाकृष्णन ने कहा कि वह स्थिर है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस पावर प्लांट में लगभग 3,700 मजदूर काम करते हैं। सुरक्षा अधिकारी और तीन आसपास के प्लांटों की टीमें जांच कर रही हैं ताकि आगे कोई समस्या न हो। तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। अवादी पुलिस कमिश्नरेट ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की संभावना जताई जा रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad