दिवाली से पहले महंगाई का झटका, महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, जाने आपके शहर में कितनी हुई कीमत

LPG Price Hike: तेल कंपनियों ने महीने की शुरुआत होते ही एक खास वर्ग के उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। अब आज से बढ़ी कीमत पर सिलेंडर लेना होगा। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं पर किसी तरह का भार नहीं दिया गया है। Commercial LPG Price Hike: त्योहार आने से पहले गैस एजेंसी की ओर से […]
Khushi
By : Updated On: 01 Oct 2025 08:37:AM
दिवाली से पहले महंगाई का झटका, महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, जाने आपके शहर में कितनी हुई कीमत
lpg

LPG Price Hike: तेल कंपनियों ने महीने की शुरुआत होते ही एक खास वर्ग के उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। अब आज से बढ़ी कीमत पर सिलेंडर लेना होगा। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं पर किसी तरह का भार नहीं दिया गया है।

Commercial LPG Price Hike: त्योहार आने से पहले गैस एजेंसी की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग PSUs इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 1 अक्टूबर सुबह 6 बजे से कमर्शियल गैस (LPG) की कीमतें बढ़ा दी हैं। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तीनों सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां समय-समय पर कीमतों की समीक्षा करती हैं और कोई भी बदलाव हर महीने की पहली तारीख से लागू होता है।

ये बात ध्यान देने वाली है कि गैस एजेंसी की ओर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव किया गया है। इन सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। चलिए अब जान लेते हैं कि आपके शहर में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत कितनी हो गई है?

आपके शहर में कितना हुआ दाम?

हालांकि कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये का इजाफा किया गया है, जो अब आज से 1580 रुपये की जगह 1595 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा होकर अब 1700 रुपये में उपलब्ध है।

गैस एजेंसी की ओर से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता और चेन्नई में की गई है। कोलकाता में पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये थी, जो अब 1700.5 रुपये हो गई है। ऐसे ही चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1738 रुपये से बढ़कर 1754.5 रुपये हो गया है। इसी तरह दिल्ली में 19 वाले सिलेंडर में 15.5 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं मुंबई में 15.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा कीमतों पर नजर डालें तो यह सिलेंडर दिल्ली में ₹853.00, कोलकाता में ₹879.00, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 में मिल रहा है।

1 अक्टूबर से एटीएफ की कीमत

घरेलू एयरलाइंस कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत दिल्ली में 93,766.02 प्रति किलोलीटर है। इसी तरह, मुंबई में 87,714.39 रुपये प्रति किलोलीटर है। कोलकाता में 96,816.58 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 97,302.14 रुपये प्रति किलोलीटर है। यहां बता दें, 1 किलोलीटर एटीएफ 1000 लीटर के बराबर होता है।

जेट ईंधन की कीमत बढ़ी

LPG की कीमतें हर महीने अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमत और डॉलर के हिसाब से तय की जाती हैं। इसके साथ ही, जेट ईंधन की कीमत भी बढ़ा दी गई है। अब एयरलाइन कंपनियों को नई दिल्ली में प्रति किलोलीटर 93,766.02 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले से 3,052.5 रुपये ज्यादा है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad