Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਜਲਾਸ ਸ਼ੁਰੂ, ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸਿਰਫ਼ 9 ਮਿੰਟ ਚੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ......ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਡਿਤ ਕੁਲਚੇ-ਛੋਲੇ ਵਾਲੇ ਦੇ ਪੁੱਤ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ....ਤਰਨਤਾਰਨ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ! ਵਾਲ ਕਟਵਾਉਣ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ......ਢਾਬੇ ’ਤੇ ਰਿਵਾਲਵਰ ਦੇਖਦੇ ਸਮੇਂ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, 22 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ.......ਟਾਈਗਰ ਸ਼ਰਾਫ ’ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲਾ: ਔਰਤਾਂ ਰਾਹੀਂ ਮੁੰਬਈ ਪਹੁੰਚਾਏ ਗਏ ਸੀ ਹਥਿਆਰ.....ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ, ਗੈਰ-ਹਾਜ਼ਰ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸੂਚੀਆਂ ਮੰਗੀਆਂ.....ਹਰਦੀਪ ਪੁਰੀ ਦੀਆਂ ਜੈਫਰੀ ਐਪਸਟੀਨ ਨਾਲ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵਾਇਰਲ.....

जम्मू कश्मीर में कंधे पर ऑटो लादकर तवी नदी पार कर रहे लोग, बाढ़ में बहा था पुल, अब तक नहीं बना

Tawi River पर बना पुल बाढ़ के कारण बह गया था। अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तवी नदी पर पुल नहीं होने से लोगों परेशानी हो […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

Tawi River पर बना पुल बाढ़ के कारण बह गया था। अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तवी नदी पर पुल नहीं होने से लोगों परेशानी हो रही है। यहां के लोग कंधे पर ऑटो-रिक्शा लादकर नदी पार करने पर मजबूर हैं। ऐसा ही एक वीडियो उधमपुर के बंट गांव से सामने आया है। यहां के लोग कंधे पर ऑटो को लादकर नदी पार करते देखे जा सकते हैं। इन लोगों ने बताया कि मानसून के दौरान यहां जमकर बारिश हुई थी। इस दौरान एक अहम पुल बह गया। पुल बहने से उन्हें परेशानी हो रही है और हर जरूरी काम के लिए नदी में उतरकर जाना पड़ता है। वह ऐसा करने के लिए मजबूर हैं। उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। इसी वजह से ये लोग ऑटो रिक्शा भी अपने कंधे पर लेकर जा रहे हैं।

बंट गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “स्कूली बच्चे, बीमार लोग, सभी को नदी पार करानी पड़ती है। यह बहुत गहरी नदी है। किसी भी विभाग ने हमारी कोई मदद नहीं की। नदी पार करना डरावना है, लेकिन हम और क्या कर सकते हैं?”

डीसी-विधायक ने नहीं की मदद

बंट गांव के रहने वाले देस राज ने बताया, “करीब 10 साल बाद भारी बारिश के कारण यह पुल बह गया। हम सभी ने हर विभाग से संपर्क किया। हम डीसी के पास भी गए और विधायक से भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। मैं सरकार से अपील करता हूं कि गरीबों की आवाज केंद्र तक पहुंचे। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। हमारे पास आने-जाने का कोई साधन नहीं है। यहां से समरोली तक पैदल जाने में हमें चार घंटे लगते हैं।”

कश्मीर में बारिश से हुआ था नुकसान

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के चलते पिछले महीने जमकर नुकसान हुआ था। यहां कई पुल बह गए थे। भूस्खलन की भी कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनकी चपेट में कई घर और इमारतें भी आई थीं। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई थी। इसके चलते मां वैष्णो देवी यात्रा भी रोकनी पड़ी थी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News