हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, पर्यटकों के लिए खुशखबरी, मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा का दौर शुरू हो गया है, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। Snowfall In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली […]
Khushi
By : Updated On: 05 Oct 2025 13:00:PM
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, पर्यटकों के लिए खुशखबरी, मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा का दौर शुरू हो गया है, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

Snowfall In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा का दौर शुरू हो गया है, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में सुबह से अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ वर्षा शुरू हो गई। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, चम्बा, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भी बादल गरजने के साथ वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आया है। मानसून की विदाई के करीब दस दिन बाद पूरे प्रदेश का मौसम एक साथ बिगड़ा है। ऊंची चोटियों बारालाचा, शिंकुला, कुंजुम और रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है और लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।

लेह की सप्लाई रुकी, वाहनों को मढ़ी में रोका

समय से पहले हिमपात से लेह की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। मनाली से रोहतांग होकर लेह जा रहे डीजल और पेट्रोल के टैंकर भी मढ़ी में रोकने पड़े हैं। इसके अलावा अन्य वाहनों को भी प्रशासन ने रोक दिया है। गौर हो कि अन्य ट्रक अटल टनल होकर लेह जाते हैं लेकिन डीजल व पेट्रोल के टैंकर सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी रोहतांग दर्रे से होकर ही भेजे जाते हैं।

पर्यटकों के वाहन भी रोके

हिमपात की रफ़्तार तेज होती देख रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा, कोकसर, अटल के नॉर्थ व साउथ पोर्टल व अंजनी महादेव में बर्फबारी हो रही है, जिससे यह मौसम सुहावना हो गया है।

एडवायजरी जारी

डीएसपी मनाली के केडी शर्मा ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा, “रोहतांग दर्रे में हिमपात की गति तेज हो गई है। दर्रे में अब तक चार इंच बर्फ गिर चुकी है। रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बंद कर दिया है। कुछ टैंकर मढ़ी में रोके गए हैं। सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि मौसम के हालात को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में रुक जाएं। दर्रे में हिमपात होता देख सफर करने का जोखिम न उठाएं।”

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad