Banner
Banner

रोहतक में ASI ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया, ASI ने पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana Police: रोहतक में एक और पुलिस अधिकारी (ASI) ने आत्महत्या कर ली और 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। ASI in Rohtak Committed Suicide: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की जांच के बीच एक बड़ी खबर आई है। रोहतक में एक और पुलिस अधिकारी (ASI) ने आत्महत्या कर […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 14 Oct 2025 16:51:PM
रोहतक में ASI ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया, ASI ने पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana Police: रोहतक में एक और पुलिस अधिकारी (ASI) ने आत्महत्या कर ली और 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है।

ASI in Rohtak Committed Suicide: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की जांच के बीच एक बड़ी खबर आई है। रोहतक में एक और पुलिस अधिकारी (ASI) ने आत्महत्या कर ली और 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें ASI ने पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रोहतक के साइबर सैल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनकी डेडबॉडी लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान से मिली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। यह भी सामने आया है कि उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया। हालांकि पुलिस ने न तो सुसाइड नोट की पुष्टि की और न ही वीडियो की।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad