Banner
Banner

भाई दूज कब है 22 या 23 अक्टूबर? नोट कर लें सही तारीख और टीका का मुहूर्त

Bhai Dooj 2025 Date And Time: भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इस साल ये तिथि 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। ऐसे में जानिए भाई दूज की सही तारीख क्या है। Bhai Dooj 2025 Date And Time (भाई दूज कब है […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 21 Oct 2025 13:11:PM
भाई दूज कब है 22 या 23 अक्टूबर? नोट कर लें सही तारीख और टीका का मुहूर्त

Bhai Dooj 2025 Date And Time: भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इस साल ये तिथि 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। ऐसे में जानिए भाई दूज की सही तारीख क्या है।

Bhai Dooj 2025 Date And Time (भाई दूज कब है 2025): भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को टीका करती हैं और उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती हैं। भाई दूज को भाऊ बीज, भात्र द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है और इस साल ये तिथि 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। ऐसे में जानिए किस दिन भाई दूज मनाना ज्यादा सही रहेगा।

भाई दूज कब है 22 या 23 अक्टूबर 2025

भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:19 से 03:35 बजे तक रहेगा।

भाई दूज कैसे मनाते हैं

भाई दूज के दिन बहनें प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प लेती हैं और अपने भाई को आमन्त्रित कर पूजा की थाली सजाती हैं। भाई के माथे पर घी का टीका लगाकर कलावा बांधती हैं और उनकी आरती उतारती हैं। इसके बाद बहन भाई को मिठाई खिलाती है। भाई अपनी सामर्थ्यानुसार बहन को कुछ न कुछ उपहार जरूर देते हैं।

भाई दूज क्यों मनाया जाता है

भाई दूज का त्योहार यमराज और उनकी बहन युमना से जुड़ा है। कहते हैं इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर गए थे। अपने भाई को देख यमुना बहुत प्रसन्न हुईं और उन्होंने उनकी आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन बनाकर खिलाया। कहते हैं तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हो गई।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Daily Post TV एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad