दिल्ली बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, IQAir की रिपोर्ट से भारत में हड़कंप, यहां देखिए टॉप 10 लिस्ट
World’s Most Polluted City: स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी फर्म IQAir की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इस लिस्ट में भारत के दो और शहर शामिल हैं।
World’s Most Polluted City List:दिवाली के त्योहार के बाद दिल्ली की हवा फिर से खराब स्तर पर पहुंच गई है। दिवाली के दिन लोग लोग सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्धारित समय सीमा से ज्यादा समय तक पटाखे फोड़ते रहे, जिससे दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में घनी धुंध छा गई। राजधानी दिल्ली में तो प्रदूषण की वजह से लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस बीच स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी फर्म IQAir की रिपोर्ट से भारत में हड़कंप मच गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इस लिस्ट में भारत के दो और शहर शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के दो शहर शामिल है। आइये देखते हैं टॉप 10 लिस्ट में कौन सा शहर किस पायदान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में प्रदूषण के मामले में भारत का मुंबई शहर पांचवें स्थान पर है। कोलकाता 8वें स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान का लाहौर और कराची, कुवैत, ताशकंद, दोहा, ऑस्ट्रेलिया का कैनबरा और इंडोनेशिया की जकार्ता भी टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं।
यहां देखिए दुनिया के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहर
दिल्ली (भारत)
लाहौर (पाकिस्तान)
कुवैत सिटी (कुवैत)
कराची (पाकिस्तान)
मुंबई (भारत)
दोहा (क़तर)
कोलकाता (भारत)
कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)
जकार्ता (इंडोनेशिया)
दिल्ली में AQI 350 के पार
दिल्ली की हवा दिवाली के बाद तेजी से खराब हुई है। पटाखों का धुआं, वाहनों के धुएं, निर्माण कार्य और पराली जलाने से हवा में जहरीले कण घुल गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली का AQI 350 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। कुछ इलाकों जैसे बवाना, जहांगीरपुरी, वज़ीरपुर, अलीपुर और बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI 401 से ऊपर गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस टूटी
दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स जलाने की अनुमति दी थी। इसके लिए टाइम टेबल भी सेट किया गया था। 18 से 21 अक्टूबर, शाम 6-7 बजे और रात 8-10 बजे पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। लेकिन कई इलाकों में लोग देर रात तक पटाखे जलाते रहे, जिससे हवा और जहरीली हो गई। हवा की गुणवत्ता अचानक गिर गई और धुएं की मोटी परत शहर में छा गई।