हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री खट्‌टर, परिवार से मिलकर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Union Minister Reached Chandigarh: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार के आवास पर जाकर उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और संवेदना व्यक्त की। Manohar Lal Met IPS Family: हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 23 Oct 2025 13:16:PM
हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री खट्‌टर, परिवार से मिलकर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Union Minister Reached Chandigarh: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार के आवास पर जाकर उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और संवेदना व्यक्त की।

Manohar Lal Met IPS Family: हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर उनकी आईएएस पत्नी अमनीत पी. कुमार के चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे। जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने परिवार को सांत्वना जताई।

मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सजा जरूर मिलेगी। आईपीएस ने 7 अक्टूबर को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है। छुट्टी पर चल रहे हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत कई अफसरों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप हैं।

26 अक्टूबर को नाडा साहिब में शोक सभा

हरियाणा आईपीएस सुसाइड आईपीएस पूरन कुमार की शोक सभा की डेट फाइनल हो चुकी है। 26 अक्टूबर को नाडा साहिब गुरुद्वारा में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। ये फैसला 51 मेंबरी कमेटी ने बैठक कर परिजनों की सहमति के बाद फैसला किया है। पहले शनिवार को 51 सदस्यीय कमेटी ने इस मुद्दे पर एक मीटिंग की थी, लेकिन परिवार की सहमति के कारण कोई डेट फाइनल नहीं हो पाई थी।

7 अक्टूबर को आईपीएस ने किया सुसाइड

बता दें कि, रोहतक में सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में पोस्टेड IG वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी है। सुसाइड नोट में उन्होंने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 मौजूदा व पूर्व अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad