PM मोदी का अगले महीने हरियाणा आना तय, 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
350th Martyrdom Day of Guru Teg Bahadur Singh: PM मोदी 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
PM Modi visit Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा में आना तय हो गया है। PM मोदी 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री को सोनीपत में आना था, लेकिन IPS वाई पूरन कुमार और ASI संदीप लाठर के सुसाइड के बाद मचे बवाल के बाद ये दौरा रद्द कर दिया गया था।
PM का दुसरी बार बना प्लान
हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने बिहार दौरे के दौरान पटना में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात में भी पीएम के हरियाणा आने का जिक्र किया था। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर अनुरोध किया था, जिसको केंद्र की सरकार ने स्वीकार कर लिया है।