अगर आप नवंबर महीने में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले ही कर ले तैयारी, अगले महीने इतने महीने बंद रहेंगे बैंक, चैक करें लिस्ट
November Bank Holiday: नवंबर महीने में भी बैंक हॉलिडे की भरमार है. महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है। 1 नवंबर को बेंगलुरु में कन्नड़ राज्योत्सव और देहरादून में इगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
November Bank Holiday List 2025: नवंबर का महीना भले ही बड़े राष्ट्रीय त्योहारों से भरा नहीं है, लेकिन इस महीने बैंकों में कुल 9 से 10 दिन अवकाश रहेगा। यह अवकाश राष्ट्रीय और स्थानीय त्योहारों, साथ ही रविवार और शनिवार के कारण आएगा। बैंकिंग जानकारों के अनुसार इन दिनों शाखा सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
नवंबर में बैंकों के अवकाश की लिस्ट
1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/इङ्गास-बग्वाल के अवसर पर बंगलूरू और देहरादून में बैंकों का अवकाश रहेगा।
2 नवंबर: रविवार होने के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
5 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
7 नवंबर: वंगाला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
8 नवंबरः दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा। साथ ही बंगलूरू में कनकदास जयंति के कारण स्थानीय बैंक भी बंद रहेंगे।
9 नवंबर: रविवार होने के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
16 नवंबर: रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
22 नवंबर: चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
23 नवंबर: रविवार होने के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
30 नवंबर: रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
अवकाश का बैंकिंग सेवाओं पर असर
इन छुट्टियों पर बैंक शाखाओं में चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, कैश हैंडलिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग चैनल जैसे मोबाइल बैंकिंग ऐप, नेट बैंकिंग और एटीएम 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
यदि कोई महत्वपूर्ण डेट, जैसे लोन की किश्त, रिकरिंग डिपॉजिट कटौती या निवेश मैच्योरिटी किसी अवकाश वाले दिन पड़ती है, तो RBI की गाइडलाइन के अनुसार यह अगली कार्य दिवस पर प्रोसेस हो जाएगी। इस वजह से ग्राहकों को इन छुट्टियों से पहले ही अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्यों की योजना बनानी चाहिए।