दिल्ली में बीच सड़क युवक की दबंगई, बुजुर्ग को कार से निकालकर बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस

Delhi Viral News: दिल्ली में सरिता विहार के आली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक एमसीडी स्कूल में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के रूप में कार्यरत रघुराज सिंह पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। Elderly Man Beaten in Delhi: दिल्ली में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े पिटाई […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 25 Oct 2025 14:53:PM
दिल्ली में बीच सड़क युवक की दबंगई, बुजुर्ग को कार से निकालकर बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस

Delhi Viral News: दिल्ली में सरिता विहार के आली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक एमसीडी स्कूल में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के रूप में कार्यरत रघुराज सिंह पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया।

Elderly Man Beaten in Delhi: दिल्ली में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के आलीगांव की बताई जा रही है। साथ ही इस घटना ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि इस पिटाई से बुजुर्ग के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घायल युवक की पहचान रघुराज सिंह के तौर पर हुई है जो एमसीडी स्कूल में एमटीएस के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रघुराज अपनी कार (DL3EV2731) से घर से ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही वह मथुरा रोड के पास अली एक्सटेंशन पहुंचे, तभी मोहित नाम का आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया और उनकी कार को रोककर शीशा तोड़ दिया।

आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को कार से उतारकर लोहे की रॉड से उनके पैरों पर वार किए। इस दौरान रघुराज गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिजनों और मित्रों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

पुलिस ने दर्ज की FIR और तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहित को शक था कि करीब एक महीने पहले डी.डी.ए. द्वारा उसकी जमीन पर की गई तोड़फोड़ की शिकायत रघुराज ने की थी, और इसी रंजिश में उसने रघुराज पर हमला करने की साजिश रची। पुलिस ने मोहित उर्फ पोली और एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें 118(2), 126(2), 351(2)(3) और 3(5) शामिल हैं।

इसके अलावा, पुराने आईपीसी प्रावधानों की धारा 326 (गंभीर चोट पहुंचाना), 341 (अवैध रोक-टोक), 506 (धमकी देना) और 34 (एक से अधिक लोग मिलकर अपराध करना) भी इस FIR में शामिल हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए सक्रिय छापेमारी कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad