Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪਨਬਸ ਅਤੇ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ, ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਕਰਨਗੇ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ.....ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਵਾਇਨ ਫਲੂ ਦੇ 70 ਮਾਮਲੇ ਆਏ ਸਾਹਮਣੇ, ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਲਰਟ....ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਦਰਸ਼ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਵਿੱਚ 120 ਫੀਸਦੀ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਵਾਧੇ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ.....ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਲਾਪਤਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਰਾਜਸਥਾਨ ਤੋਂ ਸਹੀ-ਸਲਾਮਤ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ.....ਅਦਾਕਾਰਾ ਕ੍ਰਿਤੀ ਸੈਨਨ ਰੱਖੜੀ ਵਿਵਾਦ ਮਾਮਲਾ: ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਆਏ ਸਮਰਥਨ ‘ਚ

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, पीएम मोदी से मिलने की जताई इच्छा

Maria Corina Machado On PM Modi: दुनिया में जहां कई देशों में लोकतंत्र की राह मुश्किल होती जा रही है, वहीं वेनेजुएला की लोकतांत्रिक नेता और 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने भारत को “महान लोकतंत्र” और “दुनिया के लिए प्रेरणा” बताया है। 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 25 Oct 2025 18:32:PM
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, पीएम मोदी से मिलने की जताई इच्छा

Maria Corina Machado On PM Modi: दुनिया में जहां कई देशों में लोकतंत्र की राह मुश्किल होती जा रही है, वहीं वेनेजुएला की लोकतांत्रिक नेता और 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने भारत को “महान लोकतंत्र” और “दुनिया के लिए प्रेरणा” बताया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना माचाडो, जो बीते दो दशकों से वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाली की लड़ाई लड़ रही हैं, ने भारत की खुलकर सराहना की है। टाइम्स नाउ को दिए एक विशेष इंटरव्यू में माचाडो ने कहा कि भारत एक महान लोकतंत्र है और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। पिछले 15 महीनों से छिपकर रह रहीं माचाडो ने कहा कि लोकतंत्र को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए और भारत इसका इसका जीता-जागता शानदार उदाहरण है।

पीएम मोदी को देश बुलाने की जताई इच्छा

माचाडो ने अपनी बातचीत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी प्रशंसा की और कहा कि जब वेनेजुएला में शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन होगा, तब वे पीएम मोदी को &आजाद वेनेजुएला&य आने का निमंत्रण देंगी। उन्होंने कहा कि भारत, वेनेजुएला के लिए एक बड़ा सहयोगी बन सकता है। माचाडो ने बताया कि उनकी बेटी हाल ही में भारत गई थी और देश की संस्कृति से बेहद प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक ताकत और गांधीजी के अहिंसक विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए रोशनी की किरण हैं।

भारत से उम्मीदें और भविष्य के अवसर

नोबेल विजेता ने यह भी कहा कि वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाल होने के बाद भारत और वेनेजुएला कई क्षेत्रों, ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, दूरसंचार और शिक्षा में मिलकर काम कर सकते हैं। उनका मानना है कि भारत की लोकतांत्रिक ताकत और विकास मॉडल वेनेजुएला जैसे देशों के लिए एक मार्गदर्शक बन सकते हैं।

उन्होंने कहा, “भारत न केवल लोकतंत्र का प्रहरी है, बल्कि मानवाधिकार और समानता के मूल्यों का भी वाहक है। हमें उम्मीद है कि भारत हमारी इस लड़ाई में नैतिक समर्थन देगा।”

लोकतंत्र के प्रति भारत की भूमिका पर विचार

मचाडो ने कहा कि भारत जैसे देशों की जिम्मेदारी है कि वे दुनिया को दिखाएँ कि लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। भारत जैसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका आज पहले से कहीं अधिक अहम है, क्योंकि दुनिया ऐसे उदाहरणों से प्रेरणा लेती है।”

वेनेजुएला के 2024 राष्ट्रपति चुनाव पर क्या कहा?

उन्होंने वेनेजुएला के 2024 राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मादुरो को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़ने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मादुरो ने इनकार कर दिया और देश में सख्त दमन शुरू कर दिया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News