Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਿਧਾਇਕ ਰਮਿੰਦਰ ਆਵਲਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ......ਕੈਨੇਡਾ ’ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਮਹਿਲਾ ਕੌਂਸਲਰ ਖਿਲਾਫ ਨਫ਼ਰਤੀ ਪੋਸਟਰ ਲੱਗੇ.....ਬਠਿੰਡਾ ‘ਚ ਇੱਕ ਕਲੋਨੀ ’ਚ ਕੰਧ ’ਤੇ ਲਿਖਿਆ ‘ਚਿੱਟਾ ਹੀ ਚਿੱਟਾ’ !......ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਮਜੀਠੀਆ ਨਾਲ ਹੱਥ ਮਿਲਾ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨਗੇ? ਇਹ ਤਾਂ ਦੁਨੀਆ ਦਾ 8ਵਾਂ ਅਜੂਬਾ ਹੋਵੇਗਾ: ਕੇਜਰੀਵਾਲ......ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦਾ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ’ਤੇ ਜਵਾਬੀ ਹਮਲਾ, 2018 ਦੀ ਚਿੱਠੀ ਕਰਵਾਈ ਯਾਦ.....ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਅਸਲਾ ਲਾਇਸੈਂਸ ਬਣਵਾਉਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਔਖਾ, ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਨਿਯਮਾਂ ‘ਚ ਸਖ਼ਤੀ......ਡੰਕੀ ਰੂਟ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਮਰੀਕਾ ਭੇਜਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਈਡੀ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਮਾਸਟਰਮਾਈਂਡ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ......ਕਲਯੁਗੀ ਪੁੱਤ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਬੇਰਹਿਮ ਨਾਲ ਕਤਲ.....ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧਾਂ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਪੁੱਤ ਨੇ ਦੋਸਤ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਮਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ....ਸ਼ੰਭੂ-ਰਾਜਪੁਰਾ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ ਧਮਾਕਾ ਮਾਮਲਾ: NIA ਵੱਲੋਂ 6 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਾਰਜਸ਼ੀਟ ਦਾਖ਼ਲ......

Salman Khan के बयान पर बौखलाया पाक, कर दिया आतंकवादी घोषित

Pak on Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सऊदी अरब में एक शो के दौरान बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया। Salman Khan Terrorist In Pakistan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सऊदी अरब में हुए जॉय फोरम 2025 कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
Salman Khan के बयान पर बौखलाया पाक, कर दिया आतंकवादी घोषित

Pak on Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सऊदी अरब में एक शो के दौरान बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया।

Salman Khan Terrorist In Pakistan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सऊदी अरब में हुए जॉय फोरम 2025 कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर विवादों में हैं। इस कार्यक्रम में सलमान ने अपनी बात में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया था।

पाकिस्तान के गृह विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि सलमान खान अब एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आतंकवादी माने जाएंगे। इस सूची में शामिल व्यक्ति के खिलाफ पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सलमान खान ने क्या कहा था?

जॉय फोरम 2025 में बोलते हुए सलमान ने कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करते हुए उल्लेख किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

सलमान के इस बयान के बाद पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई, वहीं बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता इसे स्वागतयोग्य मान रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान ने जानबूझकर ऐसा कहा या गलती से।

बलूच नेताओं का रिएक्शन

बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले नेता मीर यार बलूच ने कहा, “सलमान खान का यह बयान छह करोड़ बलूच नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया है। उन्होंने जो कहा वह कई बड़े देश भी कहने से हिचकते हैं। यह सांस्कृतिक मान्यता का एक शक्तिशाली तरीका है जो लोगों के दिल जोड़ता है और दुनिया को बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र मान्यता देने के लिए प्रेरित करता है।”

बलूचिस्तान में जारी संघर्ष

बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई और पाकिस्तान के साथ तनाव लंबे समय से जारी है। पाकिस्तान चाहता रहा है कि अफगानिस्तान उसकी मदद करे, लेकिन तालिबान के सत्ता में आने के बाद उसकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। इस्लामाबाद का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के नेता अब अफगानिस्तान में शरण लेकर पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि तालिबान इसे खारिज करता है।

इसके अलावा, दोनों देशों के बीच विवाद का एक बड़ा कारण डुरंड रेखा भी रही है, जिसे अफगानिस्तान मान्यता नहीं देता। यही सीमा विवाद अक्सर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में तनाव पैदा करता रहा है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News