केन्या में स्कूल की इमारत पर क्रैश हुआ विमान, 12 लोगों के मारे जाने की आशंका
Kenya Plane Crash: केन्या सिविल एविएशन ऑथोरिटी ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि विमान रिहायशी इलाके में एक स्कूल के ऊपर गिरी है। हादसे में कुछ घर ध्वस्त हुए हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं।
Kenya Plane Crash: केन्या में विमान हादसा हुआ है। विमान दुर्घटना केन्या के तटीय क्षेत्र क्वाले में हुई है। हादसे के दौरान विमान में सवार 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। केन्या के अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि विमान मासाई मारा राष्ट्रीय रिजर्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल जाते समय हादसे का शिकार हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, ये विमान मासाई मारा राष्ट्रीय रिजर्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल की ओर जा रहा था, इसी दौरान विमान क्रैश हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना डायनी हवाई पट्टी से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई है। केन्या न्यूज सेंटर ने क्वेले काउंटी के कमांडर के हवाले से बताया कि हादसे में विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। जिसमें कोई जीवित नहीं बचा है।
विमान में सवार से पर्यटक
वहीं केन्या केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, क्वाले में हुए इस विमान हादसे में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विमान सैलिनियों को लेकर जा रहा था। विमान ने मंगलवार सुबह डियानी से उड़ान भरी थी। जब विमान किचवा टेम्बो की ओर जा रहा था, तभी ये क्रैश हो गया। केन्या सिविल एविएशन ऑथोरिटी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान रिहायशी इलाके में स्थित एक स्कूल की इमारत पर गिरा। इस हादसे में कुछ घरों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।
हादसे में मारे गए 12 लोग
वहीं केन्या की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मंगलवार सुबह क्वाले काउंटी के त्सिम्बा गोलिनी इलाके में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय समयानुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) के बयान में कहा गया है कि, ‘रजिस्ट्रेशन नंबर 5Y-CCA वाला विमान डियानी से किचवा टेम्बो की ओर जा रहा था, लेकिन 0530Z पर क्रैश हो गया।’