Banner
Banner

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला करनाल, म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर 55 राउंड फायर, बाल-बाल बचे लोग

Firing in Karnal: घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। Karnal Firing: हरियाणा में बदमाशो का कहर जारी है। आज सुबह 3 बजे करनाल में बदमाशों ने सागा म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 29 Oct 2025 12:32:PM
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला करनाल, म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर 55 राउंड फायर, बाल-बाल बचे लोग

Firing in Karnal: घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

Karnal Firing: हरियाणा में बदमाशो का कहर जारी है। आज सुबह 3 बजे करनाल में बदमाशों ने सागा म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद बदमाश 2 बाइकों पर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों की टीम ने कहा कि यहां अल्फा सिटी में करीब 55 राउंड फायरिंग की गई है। बिल्डिंग और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल धमकी या फिरौती मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन फायरिंग की मात्रा को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस की कई टीमें मौके पर, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फायरिंग में शामिल बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों को तैनात किया है। अधिकारियों का कहना है कि हर कोण से जांच की जा रही है।

गोलियां चलाने के बाद फरार हुए युवक

करनाल के SP गंगाराम पूनिया ने बताया कि डायल 112 पर फायरिंग की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 बाइकों पर 4 युवक थे और CIA की 4 टीमें जांच कर रही हैं। CCTV कैमरे और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने पहले किसी भी तरह की धमकी या विवाद से इनकार किया है।

अल्फा सिटी के गेटों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात

अल्फा सिटी के एंट्री और एग्जिट गेट पर हर समय सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। यह सोसाइटी बलड़ी गांव से सटी हुई है, लेकिन गांव की तरफ कोई चारदीवारी नहीं है। ऐसे में बदमाशों के लिए बलड़ी की तरफ से आना आसान था। उन्होंने यहीं से एंट्री की, फायरिंग की और फरार हो गए।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad