पंजाब-हरियाणा के बाद इस राज्य ने किसानों को दिया तोहफा, गन्ने के दामों में की बंपर बढ़ोतरी, अब इतनी हुई कीमत
Uttar Pradesh के 45 लाख गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ा दिया है। प्रति क्विंटल 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
UP Sugarcane Price Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और समान्य गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल होगा। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस फैसले के लिए सरकार का आभार जताया है।
लाखों गन्ना किसानों को होगा फायदा
दरअसल, मंगलवार (28 अक्टूबर) को योगी कैबिनेट की एक बैठक हुई, जिसमें गन्ने के मूल्म में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला हुआ। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी 2025-26 के पेराई सत्र के लिए प्रभावी होगी। सरकार के इस कदम से लाखों किसानों गन्ना को 3000 करोड़ अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है।
गन्ना उत्पादन में यूपी देश में नंबर वन
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, ‘2017 में 10, 2021-22 में 25, 2023-24 में 20 रुपए और अब 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बार पैदावार अच्छी है। पिछले 3 साल से यूपी पहले नंबर पर है। ईश्वर की कृपा से इस बार भी पहले नंबर पर रहेंगे।
8 सालों में सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 2,90,255 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया है, जबकि 2007 से 2017 तक मात्र 1,47,346 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। पिछली सरकारों के 10 वर्षों की तुलना में योगी सरकार ने 1,42,879 करोड़ रुपए अधिक भुगतान किया है।’