Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
हरियाणवी टूरिस्टों की हरिद्वार में पिटाई, VIDEO:युवती ने उंगली दिखाकर गालियां दीं, कपड़े फाड़ थप्पड़ मारे; मोबाइल निकालने पर लात मारी

शिमला में तेंदुए की दर्दनाक मौत, शिकार की तलाश में गौशाला में घुसा

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में एक तेंदुए की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना ठियोग की जैस पंचायत के बलन गांव की है, जहां देर रात एक तेंदुआ शिकार की तलाश में एक गौशाला में घुस गया। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 2 बजे […]
Dailypost News
By : Updated On: 29 Oct 2025 13:17:PM
शिमला में तेंदुए की दर्दनाक मौत, शिकार की तलाश में गौशाला में घुसा

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में एक तेंदुए की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना ठियोग की जैस पंचायत के बलन गांव की है, जहां देर रात एक तेंदुआ शिकार की तलाश में एक गौशाला में घुस गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब गांव निवासी भूपराम शर्मा के घर स्थित गौशाला में तेंदुआ दाखिल हुआ। उसी दौरान किसी तरह गौशाला का दरवाजा बंद हो गया, जिससे तेंदुआ अंदर ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

तेंदुए का शव देखकर फैली दहशत

सुबह जब स्थानीय लोगों ने गौशाला का दरवाजा खोला तो अंदर तेंदुए का शव देखकर दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को बाहर निकाला।

विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान है कि तेंदुए की मौत दम घुटने या घबराहट के कारण हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News