मुंबई में 15 से 20 बच्चों को स्टूडियो में बंधक बनाने का मामला, मौके पर मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mumbai News: मुंबई के पवई इलाके में RA स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाने की खबर से हड़कंप मच गया था। लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Mumbai Studio Hostage: मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी हिरासत में आ चुका है। 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाया गया था। स्पेशल कमांडो ने पुलिस के साथ मिलकर ये कार्रवाई की है। पूरा मामला RA स्टूडियो का बताया जा रहा है, जहां दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
मुंबई पुलिस ने बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। बंधक बनाए गए सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए। मुंबई पुलिस ने बताया , “सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है। रोहित आर्या नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे बात कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है।”
घटना के चश्मदीदों ने बताया कि कई बच्चों को स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते देखा गया। कुछ बच्चे रोते हुए मदद मांग रहे थे। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत चारों ओर की सड़कें बंद कर दीं और सभी को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए।
आरोपी का वीडियो आया सामने
मुंबई के पवई का है मामला, पुलिस लगातार उससे बातचीत कर रही है। इस बीच बच्चों को बंधक बनाने वाले का वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रहा है कि उसने बच्चों को बंधन क्यों बनाया है, वीडियो में शख्स अपना नाम रोहित आर्या बता रहा है और कहता है कि मैंने सुसाइड करने वाला था लेकिन मैंने फिर बच्चों को बंधक बनाने का प्लान बनाया है फिर कहा कि मुझे पैसा चाहिए न ही कुछ और और कहा कि मैं कोई आतंकी नहीं हू और मेरी पैसो की भी कोई डिमांड नहीं है मुझे बस कुछ सवालों के जवाब चाहिए।
आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान रोहित आर्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान है। सूत्रों के मुताबिक, रोहित आर्या ने मीडिया को कुछ वीडियो भेजे, जिनमें उसने कहा कि यह सब उसने जानबूझकर एक योजना के तहत किया है। उसका इरादा आत्महत्या करने का था, लेकिन बाद में उसने ऑडिशन के बहाने बच्चों को बुलाया और उन्हें बंधक बना लिया।
वीडियो में रोहित कहता है, ‘मैं आतंकवादी नहीं हूं। मैंने यह सब एक प्लान के तहत किया है. मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ और लोग भी हैं।” उसने खुद को मारने और स्टूडियो को आग लगाने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो ने मौके पर पहुंकर समझाइश के बाद आरोपी को काबू में ले लिया।