सीबीएसई ने जारी की कक्षा दसवीं और बारहवीं की फाइनल डेटशीट, यहां देखें पूरी जानकारी
CBSE Final Date Sheet 2026: सीबीएसई की ओर से आज यानी 30 अक्टूबर को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी।
CBSE Board Exams 2026: साल 2026 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं की अंतिम CBSE टाइम टेबल 2026 जारी कर दी है। CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के परीक्षा तिथि की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के पहले चरण की CBSE बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि CBSE 12वीं परीक्षा 2026 17 फरवरी 2026 से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं पेन और पेपर फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी।
डेट शीट तैयार करते समय इन बातों का खास ख्याल रखा गया है:
- विद्यार्थियों द्वारा सामान्यतः लिए जाने वाले दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल (गैप) दिया गया है।
- कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है।
- बोर्ड परीक्षाएं प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले खत्म करने की कोशिश की गई है।इससे छात्रों को बोर्ड और प्रवेश दोनों परीक्षाओं की बेहतर समय-प्रबंधन में सहायता मिलेगी।
- मूल्यांकन के दौरान सभी विषयों के शिक्षक एक साथ और लंबे समय तक अपने विद्यालय से दूर नहीं रहेंगे।
- डेटशीट तैयार करते समय 40 हजार से ज्यादा विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की गई है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक विद्यार्थी द्वारा प्रस्तावित दो विषयों की परीक्षाएँ एक ही तिथि पर न हों।
- परीक्षाएं 10:30 बजे से शुरू होंगी। इस डेटशीट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा केवल एक शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।