Banner
Banner

श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, बीसीसीआई ने की पुष्टि, जाने क्या कहा

Shreyas Iyer Health Update: भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी वनडे के दौरान बुरी तरह चोटिल हुए थे। उनका सिडनी के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। अब उनको लेकर बीसीसीआई ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए गुड न्यूज दी है। Shreyas Iyer Discharged from Sydney Hospital: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 01 Nov 2025 11:19:AM
श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, बीसीसीआई ने की पुष्टि, जाने क्या कहा

Shreyas Iyer Health Update: भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी वनडे के दौरान बुरी तरह चोटिल हुए थे। उनका सिडनी के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। अब उनको लेकर बीसीसीआई ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए गुड न्यूज दी है।

Shreyas Iyer Discharged from Sydney Hospital: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा दौरा अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। वनडे सीरीज में हार, फिर श्रेयस अय्यर की गंभीर चोट और उसके बाद टी20 सीरीज में अब तक खराब प्रदर्शन लगातार टीम इंडिया के लिए बुरी खबरें ही आ रही थीं। अब इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर ऑस्ट्रेलिया से आई है और श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में अय्यर के स्वास्थ्य से जुड़ा तीसरा हेल्थ अपडेट दिया। साथ ही इसमें उन डॉक्टरों का भी धन्यवाद अदा किया जिन्होंने अय्यर के इलाज में कड़ी मेहनत की। उन डॉक्टर्स का नाम भी इसमें लिखा गया। पूरे एक हफ्ते के बाद वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। हालांकि, अभी वह भारत नहीं लौटेंगे और उन्हें सिडनी में ही रहना पड़ेगा।

बीसीसीआई ने श्रेयस की मेडिकल पर अपडेट देते हुए कहा, श्रेयस अय्यर को 25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच पकड़ते समय गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उनकी तिल्ली में चोट आई थी और आंतरिक रक्तस्राव होने लगा। छोटे से ऑपरेशन के बाद रक्तस्राव बंद हुआ। इसके लिए उनका उचित चिकित्सा उपचार किया गया है।

फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे श्रेयस

बीसीसीआई ने आगे कहा, अब श्रेयस की हालत स्थिर है और वे स्वस्थ्य हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ उनके स्वास्थ्य में सुधार से संतुष्ट है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीसीसीआई सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया। श्रेयस आगे के इलाज के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट होने पर भारत लौट आएंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad