जन्मदिन पर King Khan के लाखों दीवानों का मन्नत के बाहर उमड़ा सैलाब, एक झलक के लिए लगी भीड़

Shah rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए यह साल बहुत खास है। इस साल (2025) वह अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं और इसी साल उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। Shah Rukh Khan 60th Birthday: शाहरुख खान आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। किंग खान के फैंस […]
Khushi
By : Published: 02 Nov 2025 13:27:PM
जन्मदिन पर King Khan के लाखों दीवानों का मन्नत के बाहर उमड़ा सैलाब, एक झलक के लिए लगी भीड़

Shah rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए यह साल बहुत खास है। इस साल (2025) वह अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं और इसी साल उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

Shah Rukh Khan 60th Birthday: शाहरुख खान आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। किंग खान के फैंस भी उनके जन्मदिन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस जश्न में डूबे नजर आए। शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस मन्नत के बाहर उनकी एक झलक का इंतजार करते नजर आए। फैंस शाहरुख को देखने के लिए इस कदर बेकाबू थे कि वो ये भी भूल गए कि फिलहाल मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है। बता दें कि शाहरुख इस वक्त अपने परिवार के साथ कहीं और रह रहे हैं।

मन्नत के बाहर जमा हुए फैंस

किंग के बर्थडे को खास बनाने के लिए उनके फैंस देश के कोने-कोने से मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए। फैंस आधी रात से ही शाहरुख के मन्नत के बाहर उनका इंतजार करते नजर आए। इंटरनेट पर फैंस के वीडियोज और फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। खबरों की मानें, तो शाहरुख के बर्थडे को खास बनाने के लिए उनके फैंस यूएई, नेपाल और इंडोनेशिया तक से आए थे। कई लोग तो भीड़ में शाहरुख खान के नाम के पोस्टर और उनके स्केच लिए खड़े नजर आए।

शाहरुख के फैंस का वीडियो वायरल

खास बात तो ये है कि फैंस उस मौके पर भी शाहरुख के घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं, जब सभी ये जानते हैं कि उनके घर में इस वक्त रेनोवेशन का काम चल रहा है। शाहरुख कुछ वक्त पहले ही परिवार के साथ कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। दरअसल, हाल ही में शाहरुख ने अपने Ask SRK सेशन में कुछ ऐसे हिंट्स दिए थे, जिससे फैंस को ये उम्मीद थी कि एसआरके मन्नत के बाहर आने वाले हैं। शाहरुख से जब पूछा गया था कि क्या वो बर्थडे के मौके पर मन्नत में मिलेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा था, ‘हां, पर इसके लिए आप लोगों को हार्ड हैट पहननी पड़ेगी।’ इस एक आस में कई फैंस हार्ड हैट पहने भी नजर आए।

अलीबाग में होगा शाहरुख के बर्थडे का सेलिब्रेशन

शाहरुख के करीबी दोस्त उनके 60वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए अलीबाग पहुंच चुके हैं। फराह खान और करण जौहर ने इस खास जश्न का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा, ये भी चर्चा है कि शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का फर्स्ट लुक जारी किया जा सकता है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad