Apple Watch ने बचाई थिएटर में बैਠੇ युवक की जान, वक्त रहते हाई हार्ट रेट का अलर्ट बना ‘लाइफ सेवर’

Apple Watch Emergency Alert: आज की एडवांस होती टेक्नोलॉजी अब सिर्फ काम आसान करने या एंटरटेनमेंड तक सीमित नहीं रही है, बल्कि लोगों की जिंदगियां भी बचा रही है। Apple Watch Saves Life: आज के समय में स्मार्टवॉच सिर्फ समय बताने या फिटनेस ट्रैक करने का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि ये अब हेल्थ […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 02 Nov 2025 13:46:PM
Apple Watch ने बचाई थिएटर में बैਠੇ युवक की जान, वक्त रहते हाई हार्ट रेट का अलर्ट बना ‘लाइफ सेवर’

Apple Watch Emergency Alert: आज की एडवांस होती टेक्नोलॉजी अब सिर्फ काम आसान करने या एंटरटेनमेंड तक सीमित नहीं रही है, बल्कि लोगों की जिंदगियां भी बचा रही है।

Apple Watch Saves Life: आज के समय में स्मार्टवॉच सिर्फ समय बताने या फिटनेस ट्रैक करने का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि ये अब हेल्थ की साइलेंट गार्जियन बन गई हैं। शरीर में होने वाले बदलावों को ये स्मार्टवॉच ट्रैक कर लेती हैं और अलर्ट देने लगती हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश से, जहां एक युवक की Apple Watch ने जान बचा ली। एक नार्मल दिन कैसे जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया इसकी कहानी खुद उस युवक ने शेयर की है। दिन के अंत तक वह अपनी स्मार्टवॉच को जान बचाने के लिए धन्यवाद दे रहे थे।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

साहिल एक चावल व्यापारी हैं और हाल ही में जबलपुर में मीटिंग करने गए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने फिल्म देखने का प्लान बनाया। फिल्म के दौरान शाम करीब 5 बजे अचानक उनकी Apple Watch ने उन्हें चेतावनी दी कि उनकी हार्ट रेट असामान्य रूप से बढ़ी हुई है, पिछले 10 से 15 मिनट से यह 150 BPM से ऊपर बनी हुई थी।

साहिल ने बताया कि वे उस समय आराम से एसी हॉल में फिल्म देख रहे थे और किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि नहीं कर रहे थे। वॉच से मिले इस अलर्ट ने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने तय किया कि ट्रेन पकड़ने के बजाय पहले डॉक्टर के पास जाना बेहतर होगा और यही फैसला उनकी जिंदगी का सबसे अहम फैसला साबित हुआ।

डॉक्टर के पास पहुंचे, ब्लड प्रेशर निकला खतरनाक

इस दौरान साहिल ने अपनी वॉच पर ECG भी लिया जिसे वह खुद समझ नहीं पाए और डॉक्टर को दिखाया। हालांकि ECG में तुरंत कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिखी लेकिन डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक करने को कहा। जब बीपी मापा गया तो वह 180/120 था, जो खतरनाक लेवल पर था।

हो सकता था स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज

ब्लड प्रेशर और पल्स दोनों हाई होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। डॉक्टरों ने साहिल को बताया कि यदि वह इस हालत में ट्रेन में सफर करते, तो उन्हें स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज हो सकता था और वह कहीं भी गिर सकते थे। साहिल ने माना कि यह सब काम के ज्यादा प्रेशर लगातार यात्रा और जंक फूड खाने की वजह से हुआ था।

Apple Watch ने सचमुच मेरी जान बचाई

साहिल जिन्हें पहले कभी कोई हेल्थ से जुड़ी बड़ी समस्या नहीं हुई थी अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्होंने Apple Watch को अपनी जान बचाने का श्रेय दिया। साहिल ने जोर देकर कहा कि Apple Watch ने सचमुच मेरी जान बचाई। ट्रेन में न जाने का मुख्य कारण वॉच का अलर्ट ही था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad