जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम, गुलमर्ग और पहलगाम में बिछी बर्फ की चादर, देखें खुबसुरत तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर में पिछले 12 घंटों से मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिसके बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।वहीं, घाटी के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर के कई प्रसिद्ध पर्यटन और ऊंचे इलाकों में ताज़ी […]
Khushi
By : Updated On: 05 Nov 2025 11:53:AM

जम्मू-कश्मीर में पिछले 12 घंटों से मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिसके बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।वहीं, घाटी के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

कश्मीर के कई प्रसिद्ध पर्यटन और ऊंचे इलाकों में ताज़ी बर्फबारी हुई है, जिससे इन क्षेत्रों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है लेकिन ठंड भी बढ़ गई है।सबसे ज्यादा बर्फबारी पवित्र अमरनाथ गुफा और कई अन्य ऊपरी इलाकों में हुई है। इस अचानक हुई बर्फबारी ने पूरे कश्मीर में ठंड बढ़ा दी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश और तेज बर्फीली हवाओं ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।तापमान में आई भारी गिरावट के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और ठंड से बचने के उपाय शुरू कर दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक कश्मीर के कुछ ऊपरी क्षेत्रों में अभी भी हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन के कारण यातायात बाधित हो सकता है।

Ad
Ad